{"_id":"6740bdb6b91adb2dda027a02","slug":"mechanical-engineer-dies-after-falling-from-man-lifter-at-haiderpur-metro-station-in-delhi-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: हैदरपुर स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान मैन-लिफ्टर से गिरे मैकेनिकल इंजीनियर और फोरमैन, इंजीनियर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: हैदरपुर स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान मैन-लिफ्टर से गिरे मैकेनिकल इंजीनियर और फोरमैन, इंजीनियर की मौत
Fri, 22 Nov 2024 10:52 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 22 Nov 2024 10:52 PM IST
सार
दिल्ली में निर्माणाधीन हैदरपुर मेट्रो स्टेशन साइट पर निरीक्षण के दौरान मैन-लिफ्टर की रस्सी खराबी आने से एक मैकेनिकल इंजीनियर की मौत हो गई।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निर्माणाधीन हैदरपुर मेट्रो स्टेशन साइट पर निरीक्षण के दौरान मैन-लिफ्टर की रस्सी खराबी आने से एक मैकेनिकल इंजीनियर और फोरमैन नीचे गिर गए। दोनों करीब 60 से 70 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरे। दोनों को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इंजीनियर को मृत घोषित कर दिया। घायल फोरमैन का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मृत इंजीनियर की पहचान आदित्य प्रकाश के रूप में हुई है। वहीं, घायल फोरमैन का नाम मोहम्मद साहिब है। महिंद्रा पार्क थाना पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को परिवार के हवाले कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना 20 नवंबर की है।
विज्ञापन