फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   meat shop closed chiken rate gone high

अवैध मीट की दुकानें हुईं बंद, महंगा हुआ चिकन

Tue, 28 Mar 2017 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 28 Mar 2017 01:59 PM IST
विज्ञापन
meat shop closed chiken rate gone high
पुरुषों और महिलाओं की संख्या लगभग समान

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद  विभागों का डंडा अवैध मीट की दुकानों व बूचड़खानों पर चलना शुरू हो चुका है। शहर के अधिकांश अवैध दुकान बंद कर दिए गए हैं। जबकि, कुछ वैध दुकानों पर ही चिकन और मीट मिल रहा है।

विज्ञापन


इन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए रातोंरात दामों में 50 से 60 रुपये तक का इजाफा कर दिया है। ऐसे में मीट व चिकन का स्वाद लेने वालों की जेब ढीली होने लगी है। हालांकि, दूर-दूर से लोग यहां चिकन और मीट लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


शहर में अवैध मीट की दुकानों को बंद करने व सर्वे के लिए 10 टीमें काम कर रही हैं।  सर्वे के अनुसार, यहां करीब 90 प्रतिशत मीट की दुकानें व ज्यादातर बूचड़खाने अवैध हैं। इसको लेकर शनिवार व रविवार को बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई अवैध दुकानों को बंद किया गया। कुछ लोगों ने डर के चलते भी अपनी दुकानों के शटर बंद कर दिए।     सिटी मजिस्ट्रेट रामानुज ने बताया कि दो दिनों में शहर की अवैध मीट की दुकानों को बंद कर दिया गया है। जिनके पास लाइसेंस है, पर मानकों के अनुरूप काम नहीं कर रहे हैं तो उन पर कार्रवाई की जा रही है।

दुकान के बाहर लगाया लाइसेंस
सेक्टर-27 में मीट की दुकान चला रहे शौकत ने बताया कि दुकान के बाहर लेमिनेशन कराकर लाइसेंस लटका दिया है, जिसका फायदा मिल रहा है। बड़ी दूर-दूर से लोग मीट लेने आ रहे हैं। इसकी वजह अवैध दुकानों का बंद किया जाना है। हालांकि, उनका कहना है कि गत एक सप्ताह से काफी दिक्कत हो रही है।

200 तक चिकन और 450 तक बिक रहा मीट
जो मीट शॉप खुले हैं उनके मालिक  विभाग की कार्रवाई  पूरा फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने अचानक दामों में इजाफा कर दिया है। मसलन, जो चिकन बाजारों में 160 रुपये किलो बिक रहा था, वह 200 रुपये किलो व मीट 400 के स्थान पर 450 व 460 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। 


शहर में मुख्यमंत्री के फैसले का विरोध नहीं
शहर में मुख्यमंत्री के इस फैसले का विरोध नजर आता नहीं दिख रहा है। प्रदेश में कई शहरों में सोमवार को फैसले को लेकर मीट कारोबारियों ने हड़ताल की है।  बता दें कि  विभागीय आदेशों में स्पष्ट है कि सिर्फ उन्हीं बूचड़खानों व दुकानों को बंद किया जाएगा, जो अवैध रूप से चल रही हैं। ऐसे में जिन दुकानदारों के लाइसेंस हैं, उन्हें परेशान नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed