फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD will start mega cleanliness drive from today

Delhi : एमसीडी आज से शुरू करेगी मेगा सफाई अभियान, पार्षदों को मिला सड़कों पर उतरकर श्रमदान का निर्देश

Mon, 05 May 2025 02:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 05 May 2025 02:29 AM IST
सार

मेयर राजा इकबाल सिंह ने बताया कि यह अभियान उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर संचालित होगा। इसके तहत राजधानी के सभी रोड, गलियां, फुटपाथ, पार्क, स्कूल और बैक लेन की विशेष सफाई की जाएगी।

विज्ञापन
MCD will start mega cleanliness drive from today
एमसीडी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में स्वच्छता को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए सोमवार से एमसीडी मेगा सफाई अभियान शुरू करेगी। मेयर राजा इकबाल सिंह ने बताया कि यह अभियान उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर संचालित होगा। इसके तहत राजधानी के सभी रोड, गलियां, फुटपाथ, पार्क, स्कूल और बैक लेन की विशेष सफाई की जाएगी।

विज्ञापन


मेयर ने बताया कि सफाई कर्मचारी प्रतिदिन सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक दो बार सफाई करेंगे। जगह-जगह पड़े मलबे को भी उठाकर निर्धारित स्थानों पर निस्तारित किया जाएगा। 
विज्ञापन


अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने के लिए सभी पार्षदों को निर्देश दिए गए हैं। वे अपने क्षेत्रों में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, मार्केट एसोसिएशन, धार्मिक व सामाजिक संगठनों, एनजीओ आदि के साथ मिलकर श्रमदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेगा अभियान में पार्षदों के साथ-साथ जोनल चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन भी वार्ड स्तर पर सफाई कार्यों में भाग लेंगे। मेयर स्वयं भी अधिकारियों के साथ विभिन्न वार्डों का दौरा करेंगे और श्रमदान करेंगे। एमसीडी स्कूलों, पार्कों, रिहायशी इलाकों और उन क्षेत्रों में भी सफाई की जाएगी जो नियमित सफाई से वंचित रह जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed