{"_id":"57cc3ea74f1c1ba9303172ec","slug":"mcd-special-plan-to-fight-chikungunya-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकनगुनिया से निबटने की अनोखी योजना, दवाओं व डॉक्टरों के साथ मरीजों के घर पहुंचेंगी वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकनगुनिया से निबटने की अनोखी योजना, दवाओं व डॉक्टरों के साथ मरीजों के घर पहुंचेंगी वैन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 05 Sep 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी दिल्ली एमसीडी ने मच्छर जनित रोगों के प्रभाव को कम करने के लिए 12 मोबाइल वैन शुरू करने की योजना बनाई है। यह वैन डॉक्टरों और दवाओं के साथ डेंगू व चिकनगुनिया के मरीजों के घर तक पहुंचेंगी। जेजे कॉलोनी, पुनर्वास कॉलोनी और रोग आशंकित इलाकों में खासतौर पर यह वैन उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
दक्षिणी दिल्ली एमसीडी सदन के नेता सुभाष आर्य के अनुसार चिकनगुनिया का उपचार निशुल्क किया जाएगा। डॉक्टरों को भी फोन पर तुरंत उपलब्ध कराया जाएगा। सोमवार से मोबाइल वैन की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
डेंगू व चिकनगुनिया के मामलों की बढ़ती संख्या को देखकर एमसीडी ने यह निर्णय लिया है। आर्य ने बताया कि वैन मोबाइल क्लीनिक के रूप में काम करेगी और जहां आवश्यकता होगी मरीजों को अस्पताल में रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
एमसीडी ने लोगों से मच्छरों के प्रजनन की जांच और एहतियात के तौर पर दवा छिड़कने के लिए एमसीडी कर्मचारियों का सहयोग करने को भी कहा है।