फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD hammer comes down again in Uttam Nagar, demolishes three houses linked to murder accused

Delhi NCR News: उत्तम नगर में फिर चला एमसीडी का हथौड़ा, हत्या के आरोपियों से जुड़े तीन मकानों में तोड़फोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट की रोक का आदेश आने के कारण एमसीडी को बीच में रोकनी पड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तम नगर इलाके में होली के दिन हुई युवक की हत्या के मामले में एक बार फिर एमसीडी ने कार्रवाई करते हुए कथित आरोपियों के तीन मकानों में तोड़फोड़ की। एमसीडी की टीम सोमवार को हथौड़ों से कार्रवाई करने लगी, मगर कुछ देर बाद हाईकोर्ट की रोक के कारण टीम को तोड़फोड़ की कार्रवाई रोकनी पड़ी। इस दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। पिछले करीब सवा महीने से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
एमसीडी के अधिकारियों के अनुसार जिन मकानों पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया, वह भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन कर बनाए गए थे। एमसीडी का कहना है कि इन संपत्तियों के मालिकों को पहले ही नोटिस जारी किया गया था और उनसे संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया था। बावजूद इसके, तय समयसीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई का निर्णय लिया। हालांकि इस बार कार्रवाई बुलडोजर से नहीं की गई, बल्कि सीमित स्तर पर हथौड़े के जरिए कुछ हिस्सों को तोड़ा जा सका।
विज्ञापन

होली के दिन उत्तम नगर में एक युवक की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया था। घटना के कुछ ही दिनों बाद आरोपियों से जुड़े एक अन्य मकान पर बुलडोजर चलाई गई थी। एक बार फिर तीन मकानों पर हुई तोड़फोड़ ने इलाके में हलचल बढ़ा दी है। कुछ लोगों ने एमसीडी की कार्रवाई पर सवाल भी उठाए हैं और इसे घटना से जोड़कर देखा जा रहा है, जबकि एमसीडी प्रशासन इसे पूरी तरह नियमानुसार कार्रवाई बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed