फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD gears up to improve Delhi's sanitation system

Delhi NCR News: दिल्ली की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए एमसीडी ने कसी कमर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए एमसीडी ने कमर कस ली है। सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले कंशेशनेयरों पर भारी जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया है। वहीं, कचरा प्रबंधन के लिए हर वार्ड में जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने और स्वच्छता से जुड़े उपायों की नियमित निगरानी की जाएगी। महापौर प्रवेश वाही की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 लागू करने और सफाई कार्यों में जवाबदेही तय करने पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रत्येक वार्ड में कचरा प्रबंधन के लिए जरूरी वाहन, व्हील बैरो और सफाईकर्मियों के लिए आवश्यक सामान की उपलब्धता सुनिश्चित करने और सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों के परिणामों पर भी नजर रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में निगमायुक्त संजीव खिरवार ने सभी जोन के उपायुक्तों, सफाई अधीक्षकों और अन्य अधिकारियों को स्वच्छता को लेकर एमसीडी की प्राथमिकताओं के अनुरूप काम करने की हिदायत दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed