फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi mcd election 2017: yogi adityanath would be star campaigner for bjp

एमसीडी चुनाव : यूपी के सीएम योगी होंगे भाजपा के स्टार प्रचारक

Thu, 30 Mar 2017 10:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Mar 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
delhi mcd election 2017: yogi adityanath would be star campaigner for bjp
yogi adityanath - फोटो : अमर उजाला

एमसीडी चुनाव प्रचार की कमान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों में होगी। वे 12 केंद्रीय मंत्री और नौ मुख्यमंत्रियों के साथ भाजपा का परचम लहराने के लिए राजधानी में दिनरात एक करेंगे।

विज्ञापन


वहीं फिल्मी स्टारों की कमान हेमा मालिनी संभालेंगी। इस मामले में उसकी मदद एक अन्य भोजपुरी अभिनेता व गायक रवि किशन करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी इस दौरान सभी के साथ प्रचार में जुटे रहेंगे।
विज्ञापन


दिल्ली प्रदेश भाजपा ने एमसीडी चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर ली है। निगम चुनाव प्रचार के लिए पहली बार इतने बड़े पैमाने पर पार्टी के स्टार प्रचारकों को उतारा जा रहा है। सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का नाम शामिल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाटों को लुभाएंगे संजीव बाल्यान

delhi mcd election 2017: yogi adityanath would be star campaigner for bjp
yogi adityanath - फोटो : अमर उजाला

भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची में दिल्ली के मतदाताओं को ध्यान में रखते हुए पूर्वांचल के नेताओं पर जोर दिया है। जाट मतदाताओं को लुभाने के लिए केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्यान पर दांव खेला गया है।

प्रदेश भाजपा ने तीन पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी एवं वेंकैया नायडू के अलावा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, संजीव बाल्यान, स्मृति ईरानी, कलराज मिश्रा, राधा मोहन सिंह, गिरीराज सिंह, रवि शंकर प्रसाद, डॉ. हर्षवर्धन एवं विजय गोयल के नाम प्रचारक की सूची में शामिल किया है।

इसी प्रकार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमण सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत अन्य नेताओं को भी स्टार प्रचारक की सूची में शामिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed