फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD Election Congress changed candidates of three wards BJP will launch more than 30 star campaigners

MCD Election: कांग्रेस ने बदले तीन वार्डों के प्रत्याशी, भाजपा मैदान में उतारेगी 30 से अधिक स्टार प्रचारक

Tue, 15 Nov 2022 02:59 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 15 Nov 2022 02:59 AM IST
सार

आखिरी दिनों में कांग्रेस में आम आदमी पार्टी, भाजपा, बसपा सहित कई और पार्टियों के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। 

विज्ञापन
MCD Election Congress changed candidates of three wards BJP will launch more than 30 star campaigners
mcd election 2022 - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एमसीडी चुनाव में कांग्रेस ने आखिरी वक्त में तीन वार्डों के प्रत्याशियों को बदल दिया। इनमें रोशनपुरा (वार्ड नंबर-129)से जसबीर डबास की जगह कुलदीप सिंह फलसवाल, मालवीय नगर (वार्ड नंबर-149) से वंदना सैनी की जगह तबस्सुम फातिमा सिद्दीकी जबकि कबीर नगर (वार्ड नंबर-234) से मो. शहनवाज की जगह जारिफ को चुनाव के मैदान में उतरने का मौका दिया है। 

विज्ञापन


देर रात कांग्रेस ने पूर्वी पटेल नगर (वार्ड नंबर-86) से शकुंतला परेवा को प्रत्याशी बनाया था। रविवार रात कांग्रेस ने 249 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। नामांकन से कुछ घंटे पहले तीन वार्डों के प्रत्याशियों के बदल दिए गए। इससे कई पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष दिखने लगा है। सूत्रों का आरोप है कि कई वार्ड से ऐसे ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया है जिन्हें स्थानीय स्तर पर काफी कम लोग पहचानते हैं। आखिरी दिनों में कांग्रेस में आम आदमी पार्टी, भाजपा, बसपा सहित कई और पार्टियों के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। 
विज्ञापन


भाजपा 30 से अधिक स्टार प्रचारक एमसीडी चुनाव में उतारेगी
एमसीडी चुनाव जीतने के लिए भाजपा अपने दिग्गजों को चुनाव प्रचार में उतारेगी। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ ही केंद्रीय मंत्री, सांसद, राष्ट्रीय पदाधिकारी इस टीम में शामिल होंगे, जो चुनावी सभा के साथ ही नुक्कड़ सभा और रोड शो में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा दिल्ली में 30 से अधिक स्टार प्रचारकों को उतारेंगे। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री, मनोज तिवारी समेत दिल्ली सभी सांसद स्टार प्रचारक होंगे। मथुरा की सांसद हेमा मालिनी भी चुनावी सभा करेंगी। भोजपुरी स्टार प्रचारक में रवि किशन, निरहुआ, मनोज तिवारी समेत प्रदेश भाजपा के भी कई पदाधिकारियों को शामिल किया जाएगा। रणनीति के तहत पार्टी छोटी-छोटी चुनावी सभा, पदयात्रा, घर-घर संपर्क अभियान के तहत लोगों को जोड़ेगी। केंद्रीय नेतृत्व करीब आधा दर्जन बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। ढाई सौ वार्ड तक भाजपा अपनी पहुंच बनाने का प्रयास करेगी। भाजपा के विधायक भी वार्ड प्रत्याशियों के साथ मतदाताओं से संपर्क साध वोट मांगेंगे।


प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा है कि भाजपा के सभी प्रत्याशी अंतिम मतदाता से मिलकर केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार एवं अकर्मण्यता पर चर्चा करेंगे। दिल्ली भाजपा के निगम चुनाव प्रभारी आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली की जनता आप विधायकों के भ्रष्टाचार से त्रस्त है। पार्षदों के काम-काज से भी अवगत है। जनता एक बार फिर से भाजपा पर भरोसा जताकर उसे चौथी बार विजयी बनाने का संकल्प ले चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed