फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD Election: BJP enters the last time, cut names of three women candidates

MCD चुनाव : अंतिम समय तक उलझी रही भाजपा, तीन महिला उम्मीदवारों के नाम बदले

Thu, 06 Apr 2017 11:02 AM IST
विनोद डबास/अमर उजाला, नई दिल्ली।
विनोद डबास/अमर उजाला, नई दिल्ली। Updated Thu, 06 Apr 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
MCD Election: BJP enters the last time, cut names of three women candidates
सूची जारी होने के बाद उल्लास में कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

एमसीडी चुनाव के लिए दिल्ली प्रदेश भाजपा नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन 106 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने में उलझी रही। भाजपा ने सोमवार को तीन बार उम्मीदवारों की सूची जारी की।

विज्ञापन


तीसरे और अंतिम सूची नामांकन पत्र दाखिल करने का समय खत्म होने से मात्र ढाई घंटे पहले जारी की गई। इतना ही नहीं, रविवार को जारी की 161 उम्मीदवारों की सूची में से तीन उम्मीदवारों का पत्ता साफ कर दिया।
विज्ञापन


उनके स्थान पर अन्य कार्यकर्ताओं को टिकट दिया गया। खास बात यह है कि भाजपा ने तीनों महिला उम्मीदवारों के टिकट बदले हैं। प्रदेश भाजपा ने सोमवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे 66 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। लगभग एक घंटे बाद  34 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े तीन बजे चौथी और अंतिम सूची जारी की गई

MCD Election: BJP enters the last time, cut names of three women candidates
लिस्ट जारी होने के बाद एक दूसरे को बधाई देते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

वहीं करीब साढ़े तीन बजे चौथी और अंतिम सूची जारी की गई। तीसरी और चौथी सूची में तीन ऐसे वार्ड थे, जिनके उम्मीदवारों के नामों का रविवार को एलान कर दिया था, मगर सोमवार को इन वार्डों के उम्मीदवार बदल दिए गए।

भाजपा ने रविवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम के वार्ड नंबर 66 रानीबाग से पूजा सहगल को टिकट दिया था लेकिन सोमवार को उनका टिकट काटकर वंदना जेटली को दे दिया गया।

इसी तरह उत्तरी दिल्ली नगर निगम के वार्ड नंबर 81 किशनगंज से अनुराधा शर्मा को टिकट दिया था, मगर सोमवार को तीसरी सूची में उनका पत्ता साफ कर दिया। इस वार्ड से मोनिका छाबड़ा टिकट थमा दिया।

वरिष्ठ नेताओं ने शिकायतों की जांच करने के बाद उनके टिकट काटने का निर्णय लिया

MCD Election: BJP enters the last time, cut names of three women candidates
MCD Election
भाजपा ने दक्षिण दिल्ली नगर निगम के वार्ड नंबर आठ खयाला से सविता संजय यादव का टिकट काट दिया। उनकी जगह बबली चंदेला को टिकट दिया गया।

सूत्रों के अनुसार जिन तीनों महिला उम्मीदवारों के टिकट काटे गए है उनके परिजनों के खिलाफ कुछ लोगों ने भाजपा आलाकमान के पास रविवार को देर रात और सोमवार की सुबह शिकायतों के बंडल भेजे थे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शिकायतों की जांच करने के बाद उनके टिकट काटने का निर्णय लिया। 

दूसरी ओर टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा एवं लोक जनशक्ति पार्टी में भी मतभेद हो गए हैं। केवल एक वार्ड दिए जाने से नाराज लोक जनशक्ति पार्टी ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। इस कारण भाजपा ने इस वार्ड से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था। भाजपा ने उसे पहाड़गंज वार्ड दिया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed