फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD Election Anurag Thakur said, Kejriwal government is doing politics of appeasement

MCD Election: भाजपा के दिग्गजों ने 'आप' को घेरा, अनुराग ठाकुर बोले, केजरीवाल सरकार कर रही तुष्टिकरण की राजनीति

Fri, 25 Nov 2022 07:30 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 25 Nov 2022 07:30 AM IST
सार

ग्रेटर कैलाश पहुंचे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रोड शो किया। प्रधान ने कहा कि ग्रेटर कैलाश के लोगों ने भाजपा को चुना था। पार्षदों ने भी क्षेत्र के विकास पर पूरा ध्यान दिया। आप सरकार ने कोविड काल में लोगों को निराश किया।

विज्ञापन
MCD Election Anurag Thakur said, Kejriwal government is doing politics of appeasement
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : ANI-फाइल फोटो

विस्तार

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अनुराग ठाकुर सहित भाजपा के 13 वरिष्ठ नेताओं ने बृहस्पतिवार को निगम चुनाव प्रचार की कमान संभाली। नेताओं ने करीब 60 वार्ड में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर आम आदमी पार्टी व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहे। भाजपा ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए दिल्ली सरकार को कठघरे में खड़ा किया। साथ ही, भाजपा को एक बार फिर मौका देने की अपील की।

विज्ञापन


ग्रेटर कैलाश पहुंचे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रोड शो किया। प्रधान ने कहा कि ग्रेटर कैलाश के लोगों ने भाजपा को चुना था। पार्षदों ने भी क्षेत्र के विकास पर पूरा ध्यान दिया। आप सरकार ने कोविड काल में लोगों को निराश किया। विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा का पार्षद चुनेंगे तो केंद्र की विकास योजनाओं का और लाभ दिल्ली को मिलेगा। वहीं, वसंत कुंज, पालम और मधु विहार वार्ड में जनसभाओं को संबोधित करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति उजागर हो चुकी है। मस्जिद के मौलवियों को तो वेतन उन्होंने दिया, लेकिन मंदिर के पुजारी व गुरुद्वारों के ग्रंथियों को वेतन नहीं दिया। तिहाड़ में बंद होने के बावजूद सत्येंद्र जैन मंत्रिमंडल में हैं।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने होलंबी कलां वार्ड में जनसंपर्क के दौरान कहा कि दिल्ली को पता चल गया है, कौन दिल्ली के लिए काम करने वाले हैं और कौन ठगने वाले हैं। प्रदेश से राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तरक्की की नई राह पर चल पड़ा है। केजरीवाल की लापरवाही और राजनीतिक द्वेष के कारण आयुष्मान योजना का लाभ दिल्ली को नहीं मिल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के नेता भी मैदान में
बिहार सरकार में पूर्व मंत्री डॉ. प्रेम कुमार और डॉ. जिवेश मिश्रा ने कहा कि कोविड के दौरान दिल्ली सरकार फ्लॉप साबित हुई। उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि दिल्ली में उत्तराखंड के लोगों की बड़ी आबादी है और उनका हमेशा से दिल्ली के विकास में एक विशेष योगदान रहा है। लोनी के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार में विकास हो रहा है।

सांसदों ने साधा निशाना
सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि घर-घर से कूड़ा उठाना और स्ट्रीट लाइटों को एलईडी लगाकर दिल्ली को एमसीडी ने चमकाया है। गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि केजरीवाल सरकार की लापरवाही की वजह से दिल्ली के लोग गंदा व जहरीला पानी को पीने को मजबूर हैं। जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। दिल्ली में काम करने के बावजूद लोग नोएडा और दिल्ली से सटे इलाकों में रह रहे हैं।

लॉकेट चटर्जी ने कहा कि दिल्ली वालों ने बंगाल से आए स्वर्णकार कारीगरों को गले से लगाया है, उन्हें अच्छा रोजगार दिया है और कोविड काल में दिल्ली भाजपा के लोगों ने सभी प्रवासियों की तरह बंगाल के प्रवासियों की भी बहुत मदद की है। सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले सुविधाओं से वंचित है। इनकी सुध ली जाएगी। प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि पश्चिमी दिल्ली के लोगों ने हमेशा भाजपा का साथ दिया है और हमारे पार्षदों ने इस क्षेत्र की सेवा और विकास में पूरा योगदान दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed