फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mcd election 2022 Atishi said – BJP should tell public if it has worked

MCD Election 2022: आतिशी बोलीं- काम किया है तो जनता को बताए भाजपा, 23 से शुरू होगा स्टार प्रचारकों का अभियान

Tue, 22 Nov 2022 06:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 22 Nov 2022 06:00 AM IST
सार

एमसीडी चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की क्या रणनीति है, किन मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जा रही है। इन विषयों पर चर्चा करते हुए अमर उजाला के संवाददाता ने आप की वरिष्ठ नेता व विधायक आतिश से विशेष बातचीत की। पेश हैं बातचीत के कुछ अंश...

विज्ञापन
mcd election 2022 Atishi said – BJP should tell public if it has worked
आप नेता आतिशी - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली नगर निगम चुनाव पूरे जोश पर है। सभी पार्टियां एक दूसरे को कमतर साबित करने के लिए हर दावं चल रही है। ऐसे में आम आदमी पार्टी की क्या रणनीति है, किन मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जा रही है। इन विषयों पर चर्चा करते हुए अमर उजाला के संवाददाता ने आप की वरिष्ठ नेता व विधायक आतिश से विशेष बातचीत की। पेश हैं बातचीत के कुछ अंश...

विज्ञापन


1. निगम चुनाव में क्या कूड़े के मुद्दे पर दिल्ली वाले वोट करेंगे, आप का फोकस इसपर है? 
उत्तर -
दिल्ली वालों की सबसे बड़ी समस्या कूड़े के ढेर, जगह-जगह बिखरा कचरा है। पिछले 15 साल से निगम की सत्ता में बैठी भाजपा के पास केवल एक ही काम था सफाई का और भाजपा वह काम भी नहीं कर पाई। भाजपा ने केवल कागज पर काम किया, जबकि आप सरकार का काम जमीन पर दिखाई देता है।
विज्ञापन


2. यदि आप सत्ता में आती है तो कूड़े की समस्या को कैसे दूर करेगी, क्या रणनीति है आप की? 
उत्तर -
कूड़े की समस्या पूरी दुनिया में है, लेकिन कही लैंडफिल साइट नहीं है। आप भी न्यूयॉर्क, चीन व अन्य देशों की तरह आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर दिल्ली से लैंडफिल साइट को खत्म करेगी। घरों से निकलने वाले कचरे को मौके पर खत्म करने के लिए नीति तैयार करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. भाजपा लगातार आप पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है, आपका क्या कहना है?
उत्तर-
भाजपा के सभी आरोप झूठे हैं। उसके पास चुनाव में कोई मुद्दा नहीं है। पिछले 15 साल की सत्ता के बाद भी उनके पास दिल्लीवालों को बताने के लिए एक काम नहीं है। आप भाजपा को चुनौती देती है कि वह अपने काम पर दिल्ली वालों से वोट मांग कर दिखाए।

4. निगम में यदि भ्रष्टाचार है तो कैसे खत्म करेंगी?
उत्तर -
निगम से भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सकता है, लेकिन भाजपा की नीयत नहीं है। हमारे पास न तो पुलिस है, न एसीबी, फिर भी दिल्ली सरकार ने भ्रष्टाचार को खत्म किया। मुख्यमंत्री दिन रात किए जा रहे काम का रिव्यू करते हैं। अधिकारी भी जानते हैं कि यदि काम नहीं करेंगे तो मुख्यमंत्री पकड़ लेंगे।

5. पार्षदों को वेतन न मिलना भ्रष्टाचार की वजह तो नहीं?
उत्तर -
मेरा मानना है कि पार्षदों को भी वेतन दिया जाना चाहिए। वो जनप्रतिनिधि हैं, लेकिन बिना वेतन कैसे काम करेंगे। यदि आप सत्ता में आती है तो विधानसभा में प्रस्ताव लाकर पार्षदों को वेतन देने का काम करेगी। पार्षदों की बात करें तो पार्टी ने पूरी जांच के बाद ही मजबूत उम्मीदवारों को चुनाव में मौका दिया है।

6. भाजपा के बड़े नेता मैदान में है, आप की क्या रणनीति है?
उत्तर -
आप का प्रचार पहले दिन से ही पूरे जोश के साथ चल रहा है। 23 नवंबर से यह और तेज हो जाएगा। पार्टी के सभी स्टार प्रचारक दिल्ली के सभी 250 वार्ड में प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित सभी नेता दिल्ली में बड़े स्तर पर रैली व अभियान चलाएंगे।


7. जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना से पढ़ रहे बच्चे परेशान है, इस पर क्या कहना है?
उत्तर -
योजना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। केजरीवाल सरकार गरीब बच्चों के साथ हमेशा खड़ी रहती है और हमेशा खड़ी रहेगी। समस्या का जल्द निस्तारण कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed