फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD declared 57 buildings dangerous

Delhi: MCD ने 57 इमारतों को घोषित किया खतरनाक, 292 भवनों की मरम्मत के निर्देश, 46 बिल्डिंगों की कराई मरम्मत

Tue, 11 Jul 2023 02:33 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 11 Jul 2023 02:33 AM IST
सार

एमसीडी ने इस साल मानसून से पहले 30,74,051 इमारतों का सर्वे कराया है। दक्षिणी जोन में चार इमारतें मरम्मत के योग्य पाई गईं, जिनकी मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है।

विज्ञापन
MCD declared 57 buildings dangerous
जर्जर भवन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

एमसीडी ने इस बार मानसून से पहले पूरी दिल्ली में 57 इमारतों को खतरनाक घोषित किया है। इनमें रहने वाले लोगों को तत्काल घर खाली करने के लिए कहा है। यदि इनमें रहने वाले लोगों ने घर खाली नहीं किया तो इनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एमसीडी ने 292 इमारतों की तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया है और 46 इमारतों को नोटिस देकर मरम्मत कराई है। निगम के बिल्डिंग डिपार्टमेंट और मेंटेनेंस डिपार्टमेंट ने हाल ही में सभी 12 जोन में जर्जर भवनों के सर्वे का काम पूरा किया है।

विज्ञापन


एमसीडी ने इस साल मानसून से पहले 30,74,051 इमारतों का सर्वे कराया है। दक्षिणी जोन में चार इमारतें मरम्मत के योग्य पाई गईं, जिनकी मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है। पश्चिमी जोन में 26 इमारतें मरम्मत के योग्य पाई गईं, जिनमें से 22 की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है और यहां पर छह इमारतों को खतरनाक घोषित किया गया है। 

विज्ञापन

 

शाहदरा दक्षिण जोन में दो इमारतें मरम्मत के योग्य पाई गईं, जिनमें से एक को खतरनाक घोषित किया गया है। शाहदरा उत्तर और नजफगढ़ जोन में भी 1-1 इमारतें खतरनाक घोषित की गई हैं। केशवपुरम जोन में 30 इमारतें खतरनाक घोषित की गई हैं। नरेला में तीन, रोहिणी में 12 और सिविल लाइंस में 3 इमारतें खतरनाक घोषित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed