{"_id":"63f714cadee236da9f05b163","slug":"mcd-clash-bjp-claims-aap-councillor-devendra-slap-bjp-councillor-also-share-video-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MCD का थप्पड़ कांड: भाजपा का दावा- आप पार्षद देवेंद्र ने मारा सदन में थप्पड़, वीडियो भी किया शेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MCD का थप्पड़ कांड: भाजपा का दावा- आप पार्षद देवेंद्र ने मारा सदन में थप्पड़, वीडियो भी किया शेयर
Thu, 23 Feb 2023 12:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 23 Feb 2023 12:55 PM IST
सार
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि, आप के पार्षद देवेन्द्र द्वारा भाजपा के पार्षद प्रमोद को चांटा मारा गया है। दिल्ली की जनता देख रही है एमसीडी के मेयर चुनाव में किस तरह से गलत काम हुआ है।
विज्ञापन
एमसीडी में आप भाजपा का झगड़ा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
दिल्ली नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी के लिए हो रहे चुनाव के दौरान बुधवार शाम से लेकर गुरुवार सुबह तक जिस तरह से सदन में हंगामा और हाथापाई हुई उससे न सिर्फ सिर्फ सदन की गरिमा आहत हुई बल्कि जन प्रतिनिधियों के रवैये पर भी सवाल उठ रहा है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि आप के एक पार्षद ने उनके पार्षदों को थप्पड़ मारा।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि, आप के पार्षद देवेन्द्र द्वारा भाजपा के पार्षद प्रमोद को चांटा मारा गया है। दिल्ली की जनता देख रही है एमसीडी के मेयर चुनाव में किस तरह से गलत काम हुआ है। उन्होंने कहा कि मैं सदन में मौजूद था, वहां मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव शांति पूर्ण हुए लेकिन फिर आप के पार्षदों ने हंगामा कर दिया।
इस घटना का वीडियो दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीन शंकर कपूर ने ट्वीट किया है। यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया है कि देखिए देवेंद्र की गुंडई और मेयर से अनुरोध किया गया है कि वह आप पार्षद को निलंबित करें।

Commissioner @MCD_Delhi Sir यह विडिओ क्लिप कल से चल रही सदन की बैठक की है जिसमे @AamAadmiParty पार्षद Devendra Kumar एक @BJP4Delhi पार्षद @pramodgupta_bjp को थप्पड मारते दिख रहे हैं।
कृप्या इसकी original recording seize हो ताकि उचित कार्रवाई हो सके@ANI @TajinderBagga @PTI_News pic.twitter.com/J76nfG1Ahr— Praveen Shankar Kapoor (@praveenskapoor) February 23, 2023