{"_id":"62f170183ddaf02dd01c5069","slug":"mcd-appoints-gold-medalist-bhagwani-devi-as-brand-ambassador-of-har-ghar-tiranga-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhagwani Devi: एमसीडी ने गोल्ड मेडलिस्ट 94 वर्षीय दादी को बनाया हर घर तिरंगा अभियान का ब्रांड एंबेसडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhagwani Devi: एमसीडी ने गोल्ड मेडलिस्ट 94 वर्षीय दादी को बनाया हर घर तिरंगा अभियान का ब्रांड एंबेसडर
Tue, 09 Aug 2022 01:50 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:50 AM IST
सार
भगवानी देवी ने स्वर्ण पदक जीतकर यह दिखाया है कि भारत के बुजुर्ग युवाओं से पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन
शिक्षकों का वार्षिक शारीरिक प्रशिक्षण शिविर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिल्ली नगर निगम ने 94 वर्षीय दादी भगवती देवी को हर घर तिरंगा अभियान और आजादी का अमृत महोत्सव का ब्रांड अंबेसडर बनाया है। भगवानी देवी ने वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। भगवानी देवी ने स्वर्ण पदक जीतकर यह दिखाया है कि भारत के बुजुर्ग युवाओं से पीछे नहीं हैं। इसके बाद से दादी के प्रसंसकों की संख्या तेजी से बढ़ गई है।
विज्ञापन
एमसीडी के शिक्षा विभाग ने डॉ. साहिब सिंह वर्मा ककरौला स्टेडियम में शिक्षकों के लिए वार्षिक शारीरिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया था, जिसका सोमवार को समापन किया गया। इस शिविर की थीम 'हर घर तिरंगा' व स्वस्थ भारत के तालमेल पर आधारित रही। शिविर में दादी भगवानी देवी को सम्मानित किया गया और उन्हें निगम द्वारा हर घर तिरंगा अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। निगम के शिक्षा निदेशक विकास त्रिपाठी सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी यहां मौजूद थे। विकास त्रिपाठी ने सभी शिक्षकों व अधिकारियों को अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
शिविर में 950 शिक्षकों ने लिया हिस्सा
निगम ने 22 जुलाई से आठ अगस्त तक वार्षिक शारीरिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया, जिसमें 950 शिक्षकों ने भाग लिया, जिन्हें बड़े-छोटे खेलों, मास पीपी, सामूहिक गान, डंबल, लेजियम व आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में दिए गए प्रशिक्षण के आधार पर शिक्षक इन गतिविधियों को अपने विद्यालयों में आयोजित करेंगे। जोनल खेलों के लिए अपनी टीम तैयार करेंगे।
विज्ञापन
शिक्षकों को बांटा गया राष्ट्रीय ध्वज
शिविर के समापन के अवसर पर शिक्षकों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए, जिन्हें शिक्षक अपने विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों में वितरित करेंगे और अपने घरों पर फहराएंगे। निगम के इस कदम से छात्रों में छोटी उम्र में ही राष्ट्रीय चेतना विकसित करने में मदद मिलेगी, जिससे आगे चलकर बच्चे एक बेहतर नागरिक बनेंगे।