{"_id":"68a2532e2574f6a4750a56b6","slug":"mba-student-becomes-thief-to-pay-emi-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : ईएमआई चुकाने के लिए एमबीए का छात्र बना चोर, गिरफ्तारी के बाद एक वन प्लस और दो आईफोन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : ईएमआई चुकाने के लिए एमबीए का छात्र बना चोर, गिरफ्तारी के बाद एक वन प्लस और दो आईफोन बरामद
Mon, 18 Aug 2025 03:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 18 Aug 2025 03:40 AM IST
सार
आरोपी मनीष कुमार एमबीए का छात्र है और कंपनी में बतौर टीम लीडर काम करता था। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी ने सीसीटीवी कैमरे के कनेक्शन काट दिए।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋण का ईएमआई चुकाने के लिए फ्लिपकार्ट कंपनी में चोरी करने वाले उसके कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मनीष कुमार एमबीए का छात्र है और कंपनी में बतौर टीम लीडर काम करता था। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी ने सीसीटीवी कैमरे के कनेक्शन काट दिए। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने दो आईफोन और एक वन प्लस फोन बरामद कर लिया है।
दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया, 9 अगस्त को इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पंकज ने सागरपुर थाने में चोरी की शिकायत की। जिसमें उन्होंने बताया कि किसी ने कंपनी से दो आईफोन और एक वन प्लस फोन चुरा लिया है। शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने जांच के दौरान कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ करने के साथ साथ वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। वारदात के दौरान सीसीटीवी कैमरे के कनेक्शन को काटा गया था।
कंपनी में कार्यरत मनीष कुमार उर्फ बिलाल की गतिविधि पुलिस को संदिग्ध लगी। पुष्टि होने पर पुलिस ने 13 अगस्त को मनीष कुमार को उत्तम नगर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया पहले लिए गए ऋण की ईएमआई चुकाने के लिए उसे पैसों की जरूरत थी। उसका वेतन भुगतान के लिए पर्याप्त नहीं था, इसके कारण उसने वारदात को अंजाम दिया। उसने कंपनी परिसर से मोबाइल फोन चोरी करने की साजिश रची।