Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mazdoor Sangh launched Save DTC campaign

Delhi NCR News: मजदूर संघ ने डीटीसी बचाओ अभियान किया शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
डीटीसी की खराब होती स्थिति पर जताई चिंता, विधायकों को कर्मचारियों की समस्याओं से कराएंगे अवगत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली परिवहन मजदूर संघ ने सोमवार को राजधानी में डीटीसी बचाओ अभियान की शुरुआत की। यह अभियान दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की लगातार गिरती स्थिति और कर्मचारियों की बढ़ती समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है। संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर स्थानीय विधायकों से मुलाकात करेंगे और उन्हें निगम की मौजूदा स्थिति व कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराएंगे।
संघ के महामंत्री भानु भास्कर ने कहा कि डीटीसी को बचाना दिल्ली की जनता के हित में है। सरकार को चाहिए कि निगम को पुनर्जीवित करने के लिए ठोस कदम उठाए और कर्मचारियों की जायज मांगों को स्वीकार करे।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष गूगन सिंह ने स्पष्ट किया कि यह अभियान राजनीतिक नहीं, बल्कि जनता और कर्मचारियों दोनों के हित में चलाया जा रहा है।
ये हैं प्रमुख तीन मांगें
संघ की ओर से सभी विधायकों को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा, जिसमें तीन प्रमुख मांगों को रखा गया है। इनमें डीटीसी के लिए पांच हजार नई बसें तत्काल उपलब्ध कराई जाएं, ताकि जनता को सुरक्षित और नियमित परिवहन सुविधा मिल सके। सभी अनुबंधित कर्मचारियों को स्थायी किया जाए और प्रक्रिया पूरी होने तक उन्हें पूरा वेतन व महंगाई भत्ता (डीए) दिया जाए और सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए मेडिकल कैशलेस स्कीम लागू की जाए, ताकि उन्हें समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed