Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mayor Election Voting for Mayor and Deputy Mayor on friday MCD arranged three colored ballot papers and ballot

Delhi Mayor Election: महापौर और उपमहापौर के लिए मतदान आज, भाजपा और आप के बीच होगा दिलचस्प मुकाबला

Fri, 06 Jan 2023 07:15 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 06 Jan 2023 07:15 AM IST
सार

एमसीडी के अधिकारियों के अनुसार महापौर, उपमहापौर व स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए भले ही मतदान एक साथ कराया जाएगा, लेकिन मतगणना एक साथ नहीं होगी।

विज्ञापन
Mayor Election Voting for Mayor and Deputy Mayor on friday MCD arranged three colored ballot papers and ballot
Civic Centre complex in Delhi - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली की मिनी सरकार को शुक्रवार नया बॉस मिल जाएगा। एकीकृत नगर निगम की पहली बैठक में नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाने के बाद महापौर, उपमहापौर और स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव होगा। पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी ने पार्षद शैली ओबेरॉय को मेयर प्रत्याशी बनाया है जबकि भाजपा की ओर से रेखा गुप्ता मैदान में हैं। 

विज्ञापन


वहीं, उपमहापौर पद के चुनाव में आप ने आले मोहम्मद इकबाल और भाजपा ने कमल बागड़ी को उम्मीदवार बनाया है। सियासी अंकगणित आप के पक्ष में है। इसके हिसाब से उसकी दावेदारी पक्की मानी जा रही है। दूसरी तरफ सदन से चुने जानेे वाले स्थायी समिति के छह सदस्यों के चुनाव में भी आप व भाजपा आमने-सामने है।
विज्ञापन


एमसीडी के महापौर, उपमहापौर व स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव में अलग-अलग रंग के बजाय एक साथ मतदान होगा, मगर मतों की गणना अलग-अलग समय पर होगी। निगम सचिवालय ने समय की बचत के लिए सभी पदों के लिए एक साथ मतदान कराने के लिए निर्णय लिया है। उसने मतों की पहचान के लिए सभी पदों के लिए अलग-अलग रंग के मत पत्र छपवाए है। इसके अलावा मत पत्रों के रंग वाली मतपेटी रखी है। यानी जिस रंग का मत पत्र होगा पार्षदों को उसे उसी रंग की मतपेटी में डालना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

निगम सचिवालय ने महापौर पद के चुनाव के लिए सफेद रंग का मत पत्र छपवाया है, जबकि उपमहापौर पद के चुनाव में हरे रंग का मत पत्र होगा और स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव में गुलाबी रंग के मत पत्र पर पार्षद अपनी प्राथमिकता दर्ज करेंगे। वहीं निगम सचिवालय ने मतदान तेजी से कराने के लिए दो बॉक्स रखे है। एमसीडी के इतिहास में पहली बार सभी पदों के लिए एक साथ मतदान कराने के साथ-साथ अलग-अलग रंग के मत पत्र छपवाए गए है। इससे पहले सभी पदों के लिए अलग-अलग मतदान हुआ है और मत पत्र सफेद रंग के छपवाए जाते थे।

एमसीडी के अधिकारियों के अनुसार महापौर, उपमहापौर व स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए भले ही मतदान एक साथ कराया जाएगा, लेकिन मतगणना एक साथ नहीं होगी। सबसे पहले महापौर के चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना होगी। इसके बाद महापौर की ओर से उपचुनाव के चुनाव की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। चुनाव में दोनों उम्मीदवारों के डटे रहने की स्थिति में वह मतों की गणना का निर्देश देगी। इसी तरह स्थायी समिति के छह सदस्यों के चुनाव में किसी एक पार्षद के नामांकन पत्र वापस नहीं लेने पर मतगणना कराई जाएगी।

पार्षदों के समर्थकों को एलईडी स्क्रीन पर दिखाई जाएगी सदन की कार्रवाई
एमसीडी के सदन में पार्षदों व अधिकारियों को ही जाने की अनुमति होगी। लिहाजा पार्षदों के समर्थक व मीडिया कर्मी सदन में नहीं जा सकेंगे। पार्षदों व अधिकारियों को गले में आई कार्ड डालकर आना होगा। पार्षदों के समर्थकों को सदन की कार्रवाई सिविक सेंटर के ए ब्लाक के भूतल पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाई जाएगी। यहां पर एक बड़ा एलईडी स्क्रीन लगाया गया है और पार्षदों के समर्थकों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई है।

मीडिया की कवरेज के लिए दर्शक दीर्घा को प्रेस दीर्घा में परिवर्तन किया है। इस तरह मीडिया कर्मी वहां से कवरेज करेंगे। प्रेस दीर्घा में केवल उन्हीं मीडिया कर्मी को प्रवेश दिया जाएगा जिसे एमसीडी का प्रेस विभाग अनुमति देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed