फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mayor and Deputy Mayor elections on 26th April

Delhi NCR News: मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव 26 अप्रैल को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 06:37 PM IST
विज्ञापन
- 18 अप्रैल तक दाखिल होंगे नामांकन, मेयर का पद तीसरे साल के लिए अनुसूचित जाति के लिए है आरक्षित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव 26 अप्रैल को होंगे। इसके लिए सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक निगम की साधारण सभा की बैठक होगी। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि बृहस्पतिवार 18 अप्रैल है। निगम सचिव के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। निगम के मेयर का पद तीसरे साल के लिए अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

एमसीडी का कार्यकाल पांच साल का होता है। हर वित्त वर्ष के पहले माह में होने वाली सदन की पहली आम सभा की बैठक में मेयर का चुनाव होता है। मेयर डॉ. शैली ओबरॉय का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो गया है। वह लगातार दो बार एकीकृत एमसीडी की मेयर रहीं। एमसीडी का चुनाव 4 दिसंबर 2022 को होने के बाद 7 दिसंबर को नतीजे आए थे। जिसमें आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा वार्डों में जीत हासिल हुई। इसके बाद डॉ. शैली ओबरॉय पहली बार 22 फरवरी 2023 से 31 मार्च 2023 तक मेयर रहीं। उनका ये कार्यकाल मात्र 39 दिन का रहा। लेकिन अगली बार वे फिर से मेयर चुनी गईं और पूरे एक साल उन्होंने जिम्मेदारी निभाई। एमसीडी के नियमानुसार मौजूदा कार्यवाहक मेयर होने के नाते डॉ. शैली को अगले मेयर के चुनाव कराने के लिए निगम की साधारण सभा की बैठक की तारीख तय करनी थी। बुधवार को सुबह मेयर ने तारीख तय करके निगम सचिव को भेजी। इसके बाद निगम सचिव कार्यालय की ओर से मेयर चुनाव की अधिसूचना जारी की गई।
विज्ञापन




चुनाव की तारीख तय होने से निगम सक्रिय
मेयर चुनाव की तारीख तय होने के बाद निगम में हलचल बढ़ गई। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगे होने के कारण पिछले कुछ समय से निगम के विभिन्न विभाग और अधिकारी सुस्त पड़े थे, अब सक्रिय दिखने लगे हैं। एमसीडी का अगला मेयर कौन होगा, सिविक सेंटर में इसकी जिज्ञासा तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed