फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   maximum temperature in Delhi reached 40-5 degree on March 26

दिल्ली में 40 डिग्री का टॉर्चर: भीषण गर्मी की चपेट में राजधानी, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

Thu, 27 Mar 2025 08:54 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 27 Mar 2025 08:54 AM IST
सार

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली इन दिनों धीरे-धीरे गर्मी की चपेट में आ रही है। मौसम विभाग ने कहा कि मार्च के महीने में 26 तारीख का दिन सबसे गर्म रहा है। दिल्ली का पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। जिसके साथ ही अलर्ट जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
maximum temperature in Delhi reached 40-5 degree on March 26
बढ़ती गर्मी - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

दिल्ली में मार्च के महीने में ही गर्मी का टॉर्चर दिखने लगा है। तीन दिन से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। गर्मी अभी से लोगों के पसीने छुड़ा रही है।  मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में बीते 26 मार्च को अधिकतम तापमान 40.5 °C तक पहुंच गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


14 साल बाद सबसे गर्म दिन रहा 26 मार्च
साल 2011 के बाद बुधवार सबसे गर्म दिन रहा था। इस सीजन का भी सबसे अधिकतम तापमान दर्ज किया। ऐसे में लोगों को आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, यह महीना समाप्त होने में चार दिन बचे हैं। ऐसे में बारिश की संभावना कम है। इस कारण यह महीना वर्ष 2022 की तरह शुष्क रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश नहीं होने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अप्रैल में तापमान और अधिक होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिज इलाके में रहा सबसे ज्यादा तापमान
इधर, बुधवार को आसमान साफ रहा। इस दौरान सूरज की तपिश ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। सुबह से ही तेज धूप निकल गई थी, जहां सुबह व शाम को लोगों को ठंड का अहसास होता था। अब यह बिल्कुल हल्का हो गया है। रिज इलाका 40.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि आया नगर में तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रहा। 


वहीं, लोदी रोड में 38.7 व पालम में 38.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। उधर, लोदी रोड में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्रों के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पालम में 20 व आया नगर में 17.4 डिग्री दर्ज हुआ।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ इस समय सक्रिय है, लेकिन इसका असर दिल्ली में देखने को नहीं मिलेगा। हवा की गति धीमी होगी और धूप के बढ़ने से तापमान में इजाफा होगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहेगा। इस दौरान 10-20 किमी प्रतिघंटे की गति से सतही हवा चलेगी। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 38 और 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

ये भी पढ़ें: Delhi Weather Updates : मार्च में हुआ जून का अहसास, कल था सीजन का सबसे गर्म दिन, आज 40 जा सकता है पारा


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed