फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tuesday is the hottest day of this season in delhi temperature on wednesday may cross 40

Delhi Weather Updates : मार्च में हुआ जून का अहसास, कल था सीजन का सबसे गर्म दिन, आज 40 जा सकता है पारा

Wed, 26 Mar 2025 01:33 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Wed, 26 Mar 2025 01:33 AM IST
सार

-गर्मी ने हाल किया बेहाल, इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा
-अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ
-इससे पहले 14 मार्च को तापमान 36.2 डिग्री रहा था

विज्ञापन
tuesday is the hottest day of this season in delhi temperature on wednesday may cross 40
दिल्ली में इस सीजन मंगलवार रहा सबसे गर्म - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में बीते तीन दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इस कारण गर्मी अभी से पसीने छुड़ा रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जोकि इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले 14 मार्च को 36.2 डिग्री तापमान के साथ इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा था। मौसम विभाग ने बुधवार (26 मार्च) को तापमान के 40 डिग्री पहुंचने की संभावना जताई है। वहीं यह महीना समाप्त होने में छ: दिन बचे हैं। ऐसे में बारिश की संभावना कम है। इस कारण यह महीना वर्ष 2022 की तरह शुष्क रह सकता है।

विज्ञापन

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस अधिक 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम 16 डिग्री सेल्सियस रहा। पीतमपुरा इलाका 38.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। जबकि रिज इलाके में तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मार्च में 14 तारीख के बाद 24 मार्च को तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग के अनुसार बारिश नहीं होने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अप्रैल में तापमान और अधिक होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ इस समय सक्रिय है, लेकिन इसका असर दिल्ली में देखने को नहीं मिलेगा। हवा की गति धीमी होगी और धूप के बढऩे से तापमान में इजाफा होगा। वहीं 26 व 27 को तापमान बढ़ने के बाद 28 व 29 मार्च को तापमान में मामूली गिरावट होगी। यह पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद चलने वाली हवाओं के कारण होगा। हालांकि यह फौरी राहत होगी। इस दौरान तापमान 34-36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री के बीच दर्ज होगा।

यह भी पढ़ें : अभी ताे अप्रैल भी नहीं आया: बढ़ते तापमान से कई चिंताएं, वेतन कटौती और स्वास्थ्य खर्च बढ़ने जैसा खामियाजा...

आज का तापमान
अधिकतम तापमान: 37.1 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान : 16.0 डिग्री सेल्सियस
26 मार्च को सूर्यास्त: शाम 6:36 मिनट
27 मार्च को सूर्योदय: सुबह 6:17 मिनट

यह भी पढ़ें : Offbeat Destination: भीड़ से दूर लेना चाहते हैं ठंडी वादियों का आनंद, तो हिमाचल प्रदेश की यह जगह है बेस्ट

विज्ञापन

दूसरे दिन भी हवा खराब श्रेणी में बरकरार
राजधानी में दिशा बदलने से हवा लगातार दूसरे दिन खराब श्रेणी में रही। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 234 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। इसमें सोमवार की तुलना में 28 सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि बुधवार को भी एक्यूआई खराब श्रेणी में ही रहेगा। वहीं, बृहस्पतिवार-शुक्रवार तक एक्यूआई मध्यम श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में लोगों को प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, मंगलवार को हवा दक्षिण-पश्चिम दिशा से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चली।

बुधवार को हवा दक्षिण-पश्चिम दिशा से 4 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे, बृहस्पतिवार को पश्चिम दिशा से 12 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे, शुक्रवार को उत्तर-पश्चिम दिशा से 12 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती है। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 289 दर्ज किया गया, जो हवा की खराब श्रेणी है। वहीं, फरीदाबाद में सबसे कम 77 एक्यूआई दर्ज हुआ, जो संतोषजनक श्रेणी में है। ग्रेटर नोएडा में 214, गुरुग्राम में 206 और नोएडा में 169 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed