फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mausam ki jankari temperature of Delhi NCR will fall from Monday there will be fog in the morning

Delhi Weather News : आज से गिरेगा दिल्ली-एनसीआर का पारा, बदलेगी हवा की दिशा और सुबह छा सकती है धुंध

Mon, 30 Oct 2023 12:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 30 Oct 2023 12:50 AM IST
सार

दक्षिणी पूर्व व उत्तर-पूर्व दिशा से चली शुष्क हवा व खिली धूप से तापमान में मामूली बढ़त दर्ज की गई। रविवार को तापमान भी सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।

विज्ञापन
mausam ki jankari temperature of Delhi NCR will fall from Monday there will be fog in the morning
सोमवार से गिरेगा दिल्ली-एनसीआर का पारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिणी पूर्व व उत्तर-पूर्व दिशा से चली शुष्क हवा व खिली धूप से तापमान में मामूली बढ़त दर्ज की गई। रविवार को तापमान भी सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार से हवा की दिशा बदलकर उत्तरी व पूर्वी हो सकती है। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने का अनुमान है। दो नवंबर तक तापमान में ज्यादा सुधार की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। इसकी बड़ी हवाओं के रुख में बदलाव व दिन में खिली धूप रही। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से हवा का रुख बदलकर पूर्वी व उत्तरी हो सकती है। इससे तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। हालांकि रविवार को न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह हल्की धुंध छा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों का कहना है कि मौसमी बदलाव से पहले सुबह और शाम को ही ठंड महसूस हो रही। रविवार को अचानक दो डिग्री तक पारा ऊपर जाने से ठंड से थोडी राहत मिली, लेकिन सोमवार से फिर पारा गिर सकता है।

विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है दो नवंबर तक दिल्ली के पारे में हल्की गिरावट का अनुमान है। छह दिनों में दिल्ली का अधिकतम तापमान बढ़कर 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान घटकर 16 डिग्री तक पहुंच सकता है। सोमवार को सुबह आसमान साफ रहेगा। सुबह हल्की धुंध छा सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed