फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mausam ki jankari temperature in Delhi is expected to reach 42 degrees on June 9

Weather Update: अब गर्मी के लिए हो जाएं तैयार, पारा पहुंचेगा 42 के पार, नौ जून को दिल्ली में बरसेगी 'आग'

Sun, 04 Jun 2023 02:11 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 04 Jun 2023 02:11 AM IST
सार

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
mausam ki jankari temperature in Delhi is expected to reach 42 degrees on June 9
दिल्ली में पारा पहुंचेगा 42 के पार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत समेत दिल्ली एनसीआर में हुई बारिश का असर अब खत्म होने लगा है। अब अगले सप्ताह से गर्मी अपने तेवर दिखाने शुरू करेगी। 

विज्ञापन

अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ नौ जून को तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। मई के अंतिम सप्ताह व जून की शुरुआत में मौसम काफी सुहावना बना हुआ था। लेकिन अब धीरे-धीरे यह सुहावना दौर खत्म होने वाला है। अब तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरु हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 38 डिग्री तक चला गया। 

विज्ञापन

पीतम पुरा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 37.9 डिग्री, नजफगढ़ में 37.1, पूसा में 37 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान भी बढ़ा दिन भर सूरज की तपिश ने लोगों को परेशान किया।

मौसम विभाग की मानें तो अब तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होनी शुरु होगी। तापमान अब बढ़ने लगा है और सोमवार से ज्यादा बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी। पांच जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री, सात जून को 40 डिग्री, और नौ जून को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद तापमान में और बढ़ोतरी होगी। पसीने छुड़ाने वाली गर्मी परेशान करेगी। विभाग ने अभी बारिश व आंधी होने के संकेत नहीं दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed