फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mausam ki jankari It will rain in Delhi NCR from May 23 to 25 temperature will drop

Delhi Weather Forecast: फिर बदलने वाला है दिल्ली-एनसीआर का मौसम, 23 से 25 मई तक गिरेंगी राहत की फुहारें

Sat, 20 May 2023 01:01 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 20 May 2023 01:01 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को आसमान साफ रहा, लेकिन हवा चलती रही। इस कारण अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
mausam ki jankari It will rain in Delhi NCR from May 23 to 25 temperature will drop
दिल्ली में मौसम होगा सुहावना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मई में मौसम लगातार बदल रहा है। कभी गर्मी बढ़ते ही आंधी चलने लगती है तो कभी हल्की फुहारें राहत देती हैं। इस कारण एक-दो बार ही अधिकतम तापमान 41 डिग्री से ऊपर गया है। बीते सप्ताह 13 मई को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को भी आंधी-बारिश ने गुरुवार के अधिकतम तापमान को 36.5 डिग्री तक पहुंचा दिया।

विज्ञापन

अब मौसम विभाग ने 22 मई से फिर से मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 23-24 व 25 मई को हल्की बारिश की संभावना है। इस कारण से तापमान 38 से 39 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान भी 22-23 डिग्री के बीच बना रहेगा। अमूमन 21 मई से 25 मई तक तापमान 40.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री के बीच रहता है, लेकिन बारिश के कारण तापमान में गिरावट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को आसमान साफ रहा, लेकिन हवा चलती रही। इस कारण अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 

विज्ञापन

अभी दो से तीन दिन आसमान साफ रहेगा और तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इसके बाद तीन से चार डिग्री की गिरावट होगी। 20 से 22 मई तक 20-35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तीव्र मैदानी हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान तापमान 40-42 डिग्री के बीच रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed