फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mausam Ki Jankari IMD issued alert for rain for western Uttar Pradesh in next two to three days

Mausam Ki Jankari: नोएडा वासियों को उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, जानें कब से हैं बारिश के आसार

Sun, 20 Aug 2023 11:17 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 20 Aug 2023 11:17 PM IST
सार

मौसम विभाग ने छिटपुट तरीके से बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Mausam Ki Jankari IMD issued alert for rain for western Uttar Pradesh in next two to three days
उमस से लोग परेशान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उमस भरी गर्मी के बीच लगातार तापमान बढ़ रहा है। लेकिन अगले दो-तीन दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के मध्य प्रदेश से उत्तर पूर्व की तरफ शिफ्ट होने के कारण बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सोमवार को भी नोएडा में बारिश होने के आसार दिख रहे हैं। 

विज्ञापन

मौसम विभाग ने छिटपुट तरीके से बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री तक रहने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शनिवार सुबह हुई बारिश के बाद रविवार को भी शहर में प्रदूषण के स्तर में कमी देखी गई है। रविवार को नोएडा का एक्यूआई ग्रीन जोन में 83 और ग्रेटर नोएडा का येलो जोन में 164 दर्ज की गई। इस तरह से रविवार को ग्रेटर नोएडा से अधिक नोएडा की हवा साफ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed