फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mausam Ki Jankari Heat wave will increase in Delhi NCR from tomorrow

Weather Alert : दिल्ली में आज से बढ़ेगा गर्मी का सितम, 40 डिग्री के पार जाएगा पारा... अभी बारिश की नहीं उम्मीद

Mon, 29 Apr 2024 01:38 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 29 Apr 2024 01:38 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक, इस सप्ताह तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की आशंका है।

विज्ञापन
Mausam Ki Jankari Heat wave will increase in Delhi NCR from tomorrow
गर्मी का बढ़ेगा सितम - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी में गर्मी का सितम बढ़ेगा। सोमवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान तेज हवा के साथ अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की आशंका है। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस सप्ताह तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस बीच बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन

रविवार को सुबह से धूप खिली रही। लेकिन दोपहर तक आसमान में हल्के बादल छाए रहे। लेकिन, बीच में कई बार सूरज और बादलों के बीच लुका छिपी चलती रही। हालांकि, लोगों को इससे गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम के साथ 38.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नजफगढ़ में 39 के पार पारा पहुंचा
मौसम विभाग के मुताबिक नजफगढ़ इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। पीतमपुरा में 39.8, पूसा में 39.7, रिज में 39.3, जाफरपुर में 39.2, आया नगर में 38.8, पालम में 38.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed