फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mausam ki jankari Chances of drizzle in many areas of Delhi on Sunday fog may prevail in the morning

Weather Delhi : आज कई इलाकों में बूंदा-बादी के आसार, सुबह 266 दर्ज किया गया AQI, जानें अगले छह दिन का तापमान

Sun, 22 Oct 2023 07:25 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 22 Oct 2023 07:25 AM IST
सार

Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से दिल्ली-एनसीआर में पहुंचने वाली हवा की दिशा उत्तर व पूर्व होगी। मैदानी क्षेत्र से आने वाली हल्की गर्म हवा से तापमान में कुछ बढ़त हो सकती है। आज सवेरे दिल्ली का एक्यूआई 266 दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
mausam ki jankari Chances of drizzle in many areas of Delhi on Sunday fog may prevail in the morning
दिल्ली के कई इलाकों में बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसमी बदलाव के बाद दिल्ली-एनसीआर के तापमान में मामूली बढ़त दर्ज की गई। उत्तर-पश्चिम व उत्तर पूर्वी दिशाओं से चली ठंडी हवा के कारण रात को तापमान में थोडी गिरावट हुई। हालांकि रविवार से इसमें बढ़त की उम्मीद है। रात के समय कुछ इलाकों में हल्की बूंदा-बादी के आसार बन रहे हैं। आज सवेरे दिल्ली का एक्यूआई 266 दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़त होगी। कल से हवा की दिशा भी बदलकर उत्तर व पूर्व होगी। मैदानी इलाकों से दिल्ली-एनसीआर में पहुंचने वाली हवा तापमान को कुछ गर्म करेगी। रविवार को हल्की धुंध देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। इसकी बड़ी वजह दिन में खिली धूप रही। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों से चली हवा के कारण न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया।

विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से दिल्ली-एनसीआर में पहुंचने वाली हवा की दिशा उत्तर व पूर्व होगी। मैदानी क्षेत्र से आने वाली हल्की गर्म हवा से तापमान में कुछ बढ़त हो सकती है। हालांकि दिन में धूप खिली रहने के कारण दिन का तापमान बढ़ सकता है। विभाग का कहना है कि अगले छह दिनों में दिल्ली का अधिकतम तापमान बढ़कर 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान घटकर 17 डिग्री तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह हल्की धुंध छा सकती है। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed