फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mauka Mauka Har Baar Dhokha Congress released booklet against BJP and AAP government

'मौका-मौका हर बार धोखा': भाजपा और AAP सरकार के खिलाफ कांग्रेस का बुकलेट, अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

Wed, 25 Dec 2024 12:44 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 25 Dec 2024 12:44 PM IST
सार

कांग्रेस ने भाजपा और आम आदमी पार्टी के खिलाफ बुकलेट जारी करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने इन दोनों सरकारों को बड़ी उम्मीदों के साथ चुना था लेकिन आज 11 साल बाद दिल्ली की जनता को लग रहा है कि वादों के अलावा उन्हें सिर्फ धोखा ही मिला है।

विज्ञापन
Mauka Mauka Har Baar Dhokha Congress released booklet against BJP and AAP government
भाजपा और AAP सरकार के खिलाफ कांग्रेस का नया बुकलेट - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, पार्टी नेता अजय माकन और अन्य नेताओं ने दिल्ली में भाजपा और AAP सरकार के खिलाफ 'मौका मौका हर बार धोखा' पुस्तिका जारी की। कांग्रेस ने दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि वे सिद्धांतों की राजनीति नहीं करते। कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि दिल्ली सरकार के पास फंड नहीं हैं लेकिन अरविंद केजरीवाल लगातार मुफ्त की घोषणाएं कर लोगों को गुमराह करने में लगी है। 

विज्ञापन


दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, 'पिछले 11 साल से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है और पिछले 10 साल से केंद्र में भाजपा की सरकार है। दिल्ली की जनता ने इन दोनों सरकारों को बड़ी उम्मीदों के साथ चुना था लेकिन आज 11 साल बाद दिल्ली की जनता को लग रहा है कि वादों के अलावा उन्हें सिर्फ धोखा ही मिला है। जब दिल्ली में शीला दीक्षित के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार 15 साल तक सत्ता में रही तो उसने विकास, प्रदूषण, महिलाओं के सम्मान, बुजुर्गों को पेंशन, गरीबों को राशन कार्ड और सिलेंडर देने जैसे नए आयाम गढ़े। उन 15 सालों में दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाने की मजबूत नींव रखी गई।'
विज्ञापन

कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि कोरोना काल के समय लोगों को अपने परिजनों के शव के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता था।  दिल्ली में ऑक्सीजन, आईसीयू की कमी थी। उस समय दिल्ली सरकार अस्पताल बनाने के बजाए शीशमहल बनाने में पैसे खर्च कर रही थी, वहीं  भाजपा सरकार सेंट्रल विस्टा बना रही थी। आज दिल्ली के अंदर बुजुर्गों को पेंशन पाने में दिक्कत आती है। हैरानी की बात यह भी है कि 10 वर्षों के अंदर बुजुर्गों के पेंशन का 1,780 करोड़ रुपए लैप्स हो गया, जिसे दिल्ली सरकार केंद्र से झगड़े के कारण खर्च ही नहीं कर पाई। दिल्ली के अंदर नए राशन कार्ड बनने बंद हो गए हैं। जो पुराने हैं, उन्हें हटाया जा रहा है। यह दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या है। 


वहीं, अजय माकन ने सीएम आतिशी की गिफ्तारी को लेकर केजरीवाल के बयान पर कहा कि वे चर्चा में बने रहना चाहते हैं। जिसके चलते ऐसी बयानबाजी करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि वे कभी भी केजरीवाल से समझौता करने के पक्ष में नहीं थे। हमने 40 दिन के लिए समर्थन दे दिया था। आज दिल्ली की जनता को उसी का दुष्परिणाम झेल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed