{"_id":"6dc7348470b972093da32cdac357cb5f","slug":"master-road-plan-of-greater-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो क्या अधूरी रह जाएगी ग्रेफ की मास्टर रोड?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो क्या अधूरी रह जाएगी ग्रेफ की मास्टर रोड?
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 03 Feb 2014 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर फरीदाबाद में मास्टर रोड का निर्माण कार्य जमीन पर कब्जा नहीं मिलने से अटक सकता है। अभी तक हुडा ने 6.43 किलोमीटर जमीन पर कब्जा नहीं लिया है।
विज्ञापन
ग्रेफ में बन रहे हुडा के 15 नए सेक्टरों को जोड़ने के लिए 44.925 किलोमीटर लंबे मास्टर रोड का निर्माण किया जा रहा है। अभी तक इसकी केवल 38.495 किलोमीटर लंबी जमीन पर ही कब्जा मिल सका है। इस हिस्से में हुडा ने 391 करोड़ रुपये खर्च कर रोड बनाने का काम शुरू कर रखा है।
विज्ञापन
वहीं हुडा को 6.43 किलोमीटर जमीन पर कब्जा नहीं मिल पाया है, जिसके कारण रोड का काम लटक सकता है। हुडा अधिकारियों का कहना है कि बची हुई जमीन पर कब्जा मिलने के छह महीने बाद रोड का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
हुडा अधिकारियों के मुताबिक 0.280 किलोमीटर जमीन का अधिग्रहण होना बाकी है। 1.540 किलोमीटर लंबी जमीन पर मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
4.295 किलोमीटर लंबी जमीन पर अभी हुडा संपदा अधिकारी की ओर से कब्जा तक नहीं लिया गया है। 0.315 किलोमीटर लंबी जमीन पर प्राइवेट बिल्डरों से कब्जा मिलना शेष है। हुडा के कार्यकारी अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि फिलहाल जिस हिस्से में काम किया जा रहा है, उसे मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।