फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   master game in strike

हड़ताल के नाम पर भी हुआ 'बड़ा' खेल

Fri, 24 Jan 2014 02:54 PM IST
गौरव चौधरी/ अमर उजाला, फरीदाबाद
गौरव चौधरी/ अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 24 Jan 2014 02:54 PM IST
विज्ञापन
master game in strike

फरीदाबाद में हड़ताल के दौरान ‘नो वर्क नो पे’ की घोषणा के बाद कई विभागों के कर्मचारियों ने सरकार और विभाग की आंख में धूल झोंकी।

विज्ञापन


एक तरफ वे हड़ताल पर भी थे, प्रदर्शन कर रहे थे तो दूसरी ओर उन्होंने गुपचुप तरीके से अपनी हाजिरी भी लगाई। इन सबका खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ा।

यह भी पढ़ें:हड़ताली कर्मचारियों को निकालने की प्रक्रिया शुरू


सरकारी रिकॉर्ड में स्वास्थ्य विभाग का कोई कर्मचारी हड़ताल पर नहीं था। खुफिया विभाग ने इसकी रिपोर्ट राज्य सरकार को भेज दी है। सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, हुडा में 546 कर्मचारी हैं। इनमें से एक भी हड़ताल पर नहीं रहा। यानी सभी की हाजिरी लगी है, लेकिन हुडा कर्मियों के हड़ताल में शामिल होने के पर्याप्त साक्ष्य हैं।

इसी तरह जिले में 2500 आंगनबाड़ी वर्कर हैं, जिनमें से अधिकांश हड़ताल पर थीं, लेकिन सरकारी रिपोर्ट कहती है कि वह हड़ताल पर नहीं थीं। जबकि कर्मचारी नेता युद्धवीर खत्री ने बताया कि आंगनबाड़ी वर्कर हड़ताल पर थीं।
विज्ञापन


दूसरी ओर पावर कॉरपोरेशन के बारे में जो रिपोर्ट दी गई है उसके मुताबिक 86 फीसदी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। सवाल यह उठता है कि सिर्फ 14 फीसदी कर्मचारियों में कैसे काम चलाया गया। बिजली कर्मचारी नेता कुलदीप सिंह का कहना है कि बिजली निगम ने अपने जानकार ठेकेदारों से हड़ताल के दौरान काम करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाजारों में निकाला रोष जुलूस
फरीदाबाद के सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने हड़ताल के अंतिम दिन बाजारों में जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। इनमें स्वास्थ्य, बिजली और नगर निगम के कर्मचारी प्रमुख तौर पर शामिल रहे। आईटीआई कर्मियों ने भी प्रदर्शन किया।

सभी सरकारी विभागों के कर्मियों ने बीके चौक से नीलम चौक से होते हुए एक नंबर बाजार तक रैली निकाली। गुस्साए कर्मचारियों ने बीके अस्पताल के प्रशासनिक विंग में काम करने वाले क्लर्क को भी शामिल कर लिया। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से अस्पताल में सफाई व्यवस्था भी चरमराई रही।


मारपीट के आरोपी बिजली कर्मी पर केस दर्ज
हड़ताल के तीसरे दिन भी बिजली निगम ने हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया। तकनीकी फॉल्ट को ठीक करने गए एक कर्मचारी के साथ मारपीट के आरोप में ओल्ड फरीदाबाद के लाइनमैन ऋषिपाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। उधर, 21 जनवरी से पुलिस हिरासत में गए चार बिजली कर्मियों को जमानत मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed