फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Massive fire breaks out in illegal firecracker factory in Delhi

नहीं थी फायर एनओसी: दिल्ली में अवैध पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग, चार लोग गंभीर रूप से झुलसे; मालिक फरार

Sun, 22 Dec 2024 09:56 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 22 Dec 2024 09:56 PM IST
सार

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में रविवार शाम पटाखा बनाने की अवैध फैक्टरी में आग लग गई। इस दौरान फैक्टरी में मौजूद चार लोग झुलस गए। बचाव कार्य के दौरान एक दमकल कर्मी भी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
Massive fire breaks out in illegal firecracker factory in Delhi
पटाखा फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में रविवार शाम पटाखा बनाने की अवैध फैक्टरी में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में फैक्टरी में मौजूद चार लोग झुलस गए। बचाव कार्य के दौरान एक दमकल कर्मी भी घायल हो गए। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल एक शख्स को लोक नायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान हिमांशु (22), आनंद (24), रवि प्रकाश (22) और विजय पांडेय (22) के रूप में हुई है। वहीं, घायल दमकल कर्मी की पहचान देवेंद्र संधु के रूप में हुई है। उनके हाथ में चोट लगी है। उन्हें मौके पर मौजूद कैट्स एंबुलेंस में मौजूद कर्मियों ने प्राथमिक उपचार दिया।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के मुताबिक, घटना में हिमांशु सौ फीसदी झुलस गया है। इसके अलावा आनंद और रवि 25 फीसदी तथा विजय पांडेय 40 फीसदी झुलसा है। पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर जांच कर रही है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि रविवार शाम करीब 4.24 बजे बुराड़ी के प्रधान एंक्लेव में एक पटाखे की फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों को पता चला कि आग करीब पांच सौ गज में बनी एक मंजिल फैक्टरी के भूतल पर लगी थी। 
विज्ञापन


भूतल पर अवैध रूप से पटाखा बनाने का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि घायल चारों लोग घटना के समय फैक्टरी में मौजूद थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कैट्स एंबुलेंस की मदद से बुराड़ी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधिकारी ने बताया हिमांशु की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे लोक नायक अस्पताल में भेजा गया है। करीब एक घंटे में आग पर काबू पाए जाने के बाद पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने वहां से साक्ष्य हासिल किया है। उसके बाद पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
नहीं थी फायर एनओसी
छानबीन में पता चला है कि भूतल पर पटाखे बनाने की अवैध फैक्टरी चल रही थी। जबकि ऊपर की मंजिल पर लोग रहे रहे थे। आशंका है कि किसी चिंगारी के संपर्क में आने के बाद पटाखे में आग लग गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि दमकल विभाग के एनओसी के बिना फैक्टरी चल रही थी। फैक्टरी में आग से बचाव के कोई उपाय नहीं किए गए थे। घटना के बाद से फैक्टरी का मालिक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकाने पर दबिश दे रही है।


पटाखों पर प्रतिबंध कागजों में 
राजधानी दिल्ली में पटाखा बनाने और जलाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। इसके बावजूद धड़ल्ले से फैक्ट्री में पटाखा तैयार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस मामले में स्थानीय पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी लगातार सख्त निर्देश दे रही है। लेकिन निर्देशों का पालन कागजों में ही दिखाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed