{"_id":"69da856872bc6cb1e30b1623","slug":"massive-fire-at-delhi-computer-gaming-center-locals-rescue-children-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: कंप्यूटर गेमिंग सेंटर में भीषण आग, स्थानीय लोगों ने बच्चों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: कंप्यूटर गेमिंग सेंटर में भीषण आग, स्थानीय लोगों ने बच्चों को बचाया
Sat, 11 Apr 2026 11:01 PM IST
विकास कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:01 PM IST
सार
शनिवार दोपहर करीब 3.49 बजे दमकल विभाग को इमारत में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आधे घंटे में 4.25 बजे आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
दिल्ली फायर फाइटर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली के वेलकम के जनता मजदूर कॉलोनी में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां एक गेमिंग सेंटर में अचानक आग लग गई। यहां अकसर बच्चे मौजूद रहते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक गनीमत यह रही कि हादसे में कोई भी चपेट में नहीं आया। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आधे घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। दमकल विभाग के मुताबिक आसिफ नाम का व्यक्ति 40 गज के इमारत के भूतल पर कंप्यूटर गेमिंग सेंटर चलाता है। वह यहां बच्चों को कंप्यूटर चलाना सिखाता है।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर करीब 3.49 बजे दमकल विभाग को इमारत में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आधे घंटे में 4.25 बजे आग पर काबू पा लिया। शुरुआती जांच में शार्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि संकरी गली होने की वजह से दमकल की गाड़ियां अंदर नहीं जा सकीं। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि मकान कॉलोनी के शुरुआत में होने की वजह से मुख्य मार्ग पर ही दमकल वाहनों को खड़ा करके वहां से पाइप ले जाकर काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। आग लगने से एक बाइक, एसी, कई कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर खाक हो गए। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन