फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mass testing of corona started in the delhi, health workers reaching every house

राजधानी में कोरोना की मास टेस्टिंग शुरू, हर घर तक पहुंच रहे स्वास्थ्यकर्मी

Sat, 27 Jun 2020 08:48 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 27 Jun 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Mass testing of corona started in the delhi, health workers reaching every house
जांच के लिए नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

शनिवार से पूरी दिल्ली के एक-एक घर में कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए बड़े पैमाने पर टेस्टिंग शुरू कर दी गई। लक्ष्य तय किया गया है कि छह जुलाई तक दिल्ली के हर घर का सर्वे कर संक्रमितों की अब तक की सही स्थिति का आकलन कर लिया जाए, जिससे राजधानी में कोरोना संक्रमण बढ़ने की और अधिक रफ्तार को रोका जा सके।

विज्ञापन


इसके साथ-साथ कंटेनमेंट जोन के इलाकों में चल रही टेस्टिंग की प्रक्रिया भी जारी है। इससे रोजाना तीन हजार से चार हजार के बीच कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मास टेस्टिंग के लिए स्वास्थ्यकर्मी सघन बस्तियों में भी दौरा कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
रणनीति अपनाने के साथ ही राजधानी में प्रतिदिन कोरोना टेस्टिंग की संख्या लगभग पांच हजार से बढ़ाकर 20 हजार तक कर दी गई है। केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक़ राजधानी में प्रति दस लाख की आबादी पर 24,141 टेस्ट किये जा रहे हैं, जो देश में सबसे ज्यादा टेस्ट करने वाले राज्यों में से एक है। राजधानी में कुल कोरोना टेस्ट की संख्या 4,78,336 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनेंगे

टेस्टिंग के साथ ही जैसे-जैसे मामले बढ़ते जा रहे हैं, राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ती जा रही है। शनिवार तक राजधानी में 315 कंटेनमेंट जोन बनाये जा चुके हैं।


लेकिन कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाये जाने की योजना है। इससे मरीजों की गतिविधयों पर ज्यादा बारीकी से निगाह रखी जा सकेगी और इससे कोरोना के प्रसार पर लगाम लग सकेगी।

कुल संक्रमितों की संख्या 80 हजार के पार

राजधानी में शनिवार तक कोरोना संक्रमण के कुल 80,188 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें शनिवार को सामने आये 2948 केस भी शामिल हैं। हालांकि इसी दिन 2210 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

शनिवार को 66 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत दर्ज हुई है। इस प्रकार अब राजधानी में सक्रिय मामलों की संख्या  28329 रह गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed