फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Masoodpur fire: aap leader return from varanasi

अग्निकांड के बाद बनारस से लौटे आए AAP के ये नेता

Sun, 27 Apr 2014 08:32 AM IST
Updated Sun, 27 Apr 2014 08:32 AM IST
विज्ञापन
Masoodpur fire: aap leader return from varanasi

आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बेशक बनारस में अरिंवद केजरीवाल का प्रचार कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली में चलने वाली गतिविधियों पर भी उनकी नजर है। इसका नजारा वसंतकुंज के मसूदपुर में आग पीड़ितों को मदद के मामले में देखा गया।

विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही बनारस से पार्टी के नेताओं को भेजा गया। दिल्ली सरकार के पूर्व परिवहन मंत्री सौरभ भारद्वाज पर राहत अभियान की जिम्मेदारी डाली गई है।

आप सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को जब मसूदपुर झुग्गी बस्ती अग्नि कांड की जानकारी मिलने के बाद उपराज्यपाल ने मौके का दौरा किया। इसके अलावा मीडिया में इस घटना को प्रमुखता से दर्शाया गया। इसके बाद बनारस में मौजूद पार्टी के सभी नेताओं ने कुछ कार्यकर्ताओं को दिल्ली रवाना कर दिया।

विज्ञापन

उपराज्यपाल ने भी किया घटनास्‍थल का दौरा

Masoodpur fire: aap leader return from varanasi

सौरभ भारद्वाज हालांकि शनिवार को अपने इलाके की पानी की समस्या से मौके पर नहीं जा सके, लेकिन संगम विहार से आप नेता दिनेश मोहनिया को लगाया गया है। शनिवार शाम को दिनेश मोहनिया पार्टी के कुछ अन्य विधायकों व कार्यकर्ताओं के साथ झुग्गी बस्ती के लोगों तक राहत कार्य पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई।

बता दें कि शुक्रवार को मसूदपुर झुग्गी बस्ती जल कर खाक हो गई थी, जिसके बाद दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने मौके का दौरा करते हुए प्रशासन को पीड़ितों के लिए राहत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया था। इसके बाद कांग्रेस व भाजपा भी इस घटना की आड़ में अपना वोट बैंक बनाने की प्रक्रिया में जुट गए थे।

फेसबुक से भी की मदद की अपील

Masoodpur fire: aap leader return from varanasi

इसके अलावा पार्टी ने फेसबुक के माध्यम से भी अपने सभी कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों से पीड़ितों की मदद के लिए गुजारिश की है। पार्टी पीड़ितों की जरूरत के लिए कपड़े, बर्तन व राशन आदि की व्यवस्था करने में जुट गई है।

लोगों से भी अपील की है कि उक्त वस्तुओं का प्रबंध कराएं ताकि ज्यादा से ज्यादा पीड़ितों की मदद हो सके। पार्टी ने मदद पहुंचाने वालों को महिपालपुर, मालवीय नगर व कौशांबी (गाजियाबाद) के अपने कार्यालयों में सामान लाने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed