फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mason stabbed to death in Dhaula Kuan subway

Delhi NCR News: धौलाकुआं के सबवे में चाकू से गोदकर राजमिस्त्री की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
- झारखंड से आने के बाद युवक भिवाड़ी जाने के लिए आया था धौलाकुआं, पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। धौलाकुआं इलाके में एक सबवे में 62 साल के राजमिस्त्री की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त झारखंड निवासी चंपई के रूप में हुई है। वह झारखंड से दिल्ली पहुंचने के बाद भिवाड़ी जाने के लिए धौलाकुआं आए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच कर एक आरोपी अनिल मंडल को गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 6.45 बजे धौलाकुआं चौकी पुलिस को सबवे के अंदर एक व्यक्ति के खून से लथपथ हालत में पड़े होने की जानकारी मिली। वहां पहुंचने पर एक व्यक्ति के शरीर पर चाकू के कई घाव थे। पुलिस ने उसे पास के अस्पताल में लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि चंपई झारखंड के घाटशिला से ट्रेन के जरिए दिल्ली आए थे। वह हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद राजस्थान के भिवाड़ी जाने के लिए धौलाकुआं पहुंचे थे। भिवाड़ी में वह किराये के कमरे में रहकर राजमिस्त्री का काम करते थे। उनका परिवार झारखंड में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की। उसमें पुलिस ने चंपई के साथ एक व्यक्ति को सबवे में जाते देखा। घंटों की तलाश के बाद पुलिस ने संदिग्ध को घटनास्थल के आस पास से पकड़ लिया। उसकी पहचान 48 साल के अनिल मंडल के रूप में हुई।

पूछताछ में पता चला कि अनिल पहले दिल्ली में ऑटो चलाता था। कुछ साल पहले वह बिहार स्थित अपने गांव लौट गया। वहां पत्नी से विवाद होने पर वह वापस दिल्ली आ गया और धौलाकुआं के पास आवारागर्द की तरह रह रहा था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में लूटपाट का विरोध करने पर हत्या की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed