फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Maruti started to produce, was impressed by the Jat reservation.

मारुति का उत्पादन शुरू, जाट आरक्षण से हुआ था प्रभावित

Tue, 23 Feb 2016 06:40 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 23 Feb 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
Maruti started to produce, was impressed by the Jat reservation.

मारुति के मानेसर और गुडग़ांव प्लांट में मंगलवार के दूसरे हॉफ से कार उत्पादन का काम शुरू हो गया है। इस बात की जानकारी मारुति प्रबंधन द्वारा आधिकारिक तौर से दी गई है।

विज्ञापन


इससे मारुति की हरियाणा और एनसीआर भर की वेंडर कंपनियों को काफी राहत मिली है। क्योंकि जाट आंदोलन के कारण मारुति में काम बंद होने के कारण इन कंपनियों के का काम भी बुरी तरह से प्रभावित हो गया था।
विज्ञापन


ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े लोगों का कहना है कि मारुति के लिए काम करने वाली औद्योगिक यूनिटों को प्लांट में काम शुरू होने से ऑक्सीजन मिल गया है।

जाट आंदोलन से साइबर सिटी में अगर कोई ऑटोमोबाइल कंपनी सबसे अधिक प्रभावित हुई तो वह मारुति है। यहां पर 20 फरवरी को बी शिफ्ट से काम बिल्कुल बंद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी को हुआ 10 हजार कारों का नुकसान

Maruti started to produce, was impressed by the Jat reservation.

रविवार को प्लांट में छुट्टी होती है और सोमवार को पूरे दिन एक भी कार यहां नहीं बनाई गई। मारुति उद्योग कामगार यूनियन के महासचिव कुलदीप जांघू ने बताया कि बी शिफ्ट से कर्मचारी कंपनी में पहुंचे और काम शुरू कर दिया है।

जाट आरक्षण आंदोलन के कारण मारुति को अब तक 10 हजार कारों का नुकसान हुआ है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति रोजाना 5000 कारों का निर्माण करती है।

शनिवार को आंदोलन के कारण सिर्फ ढाई हजार कारें बनाई गई थीं। मंगलवार को काम शुरू होने के बाद ढाई हजार कारें बनाई गईं।  रोहतक में मारुति की वेंडर कंपनी है वहां से कंपनी को जरूरी कंपोनेंट नहीं मिलने से काम को बंद करना पड़ा था। मारुति प्रबंधन का कहना है कि अब कंपोनेंट की आपूर्ति धीरे-धीरे प्लांट को होने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed