{"_id":"309baf2994e11b5b07d245df0a79ca4f","slug":"maruti-showroom-looted-from-employee-nine-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति शोरूम के कर्मचारी से नौ लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारुति शोरूम के कर्मचारी से नौ लाख लूटे
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 09 Aug 2015 01:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेक विहार इलाके में शनिवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने मारुति शोरूम के कर्मचारी से पिस्टल के बल पर नौ लाख रुपये लूट लिए। घटनास्थल को लेकर दो थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।
विज्ञापन
बाद में विवेक विहार थाना पुलिस ने पीड़ित कर्मचारी की शिकायत पर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को लूटपाट में किसी परिचित के शामिल होने का शक है।
पुलिस के मुताबिक, सीमापुरी में मारुति कार का शोरूम है। यहां का एक कर्मचारी नौ लाख रुपये लेकर साहिबाबाद स्थित शोरूम जा रहा था।
बताया जा रहा है कि यह रकम साहिबाबाद स्थित शोरूम के कर्मचारियों के वेतन के लिए भेजा जा रहा था। शोरूम का कर्मचारी रोमो शनिवार दोपहर एक बजे अपने एक सहयोगी के साथ कार से साहिबाबाद के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
रोमो के मुताबिक जब उनकी कार अप्सरा बॉर्डर फ्लाईओवर पर पहुंची तो इसी दौरान बाइक सवारों ने ओवरटेक कर कार को रुकवाया। बाइक पर दो युवक सवार थे।
दोनों युवक उनके पास आए और पिस्टल को कनपटी पर लगाकर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग ले लिया और फरार हो गए।
बदमाशों के जाने के बाद रोमो ने शोरूम मालिक और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सीमापुरी और विवेक विहार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
दोनों थानों की पुलिस करीब ढाई घंटे तक सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में विवेक विहार थाना पुलिस ने रोमो की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिस तरह से बदमाशों को रुपये लेकर जाने की जानकारी थी।
विज्ञापन