{"_id":"57e5241e4f1c1bc938a821af","slug":"martyrs-day-villagers-burnt-the-effigy-of-pak-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदी दिवस : ग्रामीणों ने फूंका पाक पीएम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदी दिवस : ग्रामीणों ने फूंका पाक पीएम का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 23 Sep 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के उड़ी जिले में हुए आतंकवादी हमले से गुस्साए मवई गांव के लोगों ने सेक्टर-28-29 के सामने नए पुल पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका।
विज्ञापन
इससे पूर्व लोगों ने गांव से नवाज शरीफ के पुतले की शव यात्रा भी निकाली। ग्रामीणों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि आतंकवाद के पूर्ण खात्मा केलिए तत्काल प्रभावी एवं निर्णायक कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
ताकि बार बार हमें अपने बहादुर सैनिकों की शहादत इस तरह न देनी पड़े। उन्होंने कहा कि यह पूरी दुनिया के सामने है कि किस तरह पाकिस्तान आतंकवादियों की सुरक्षित पनाहगाह बना हुआ है।
विज्ञापन
पाकिस्तान आतंकवादियों को बनाने की फैक्टरी है, इसलिए इस फैक्टरी को खत्म करना बहुत जरूरी है। तभी विश्व में शांति स्थापित हो पाएगी।