{"_id":"57e51d194f1c1b2856a82199","slug":"martyr-martyrdom-is-greatest-than-olympic-medal-can-not-make-any-taumr-acquire","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ओलंपिक मेडल से बड़ी है शहीद की शहादत, कोई ताउम्र नहीं चुका सकता मोल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'ओलंपिक मेडल से बड़ी है शहीद की शहादत, कोई ताउम्र नहीं चुका सकता मोल'
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 23 Sep 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
uri
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी जान जोखिम में डालकर सरहद पर लड़ने वाले वीर जवानों की शहादत का कोई भी मोल सरकारें ताउम्र नहीं चुका सकती है।
विज्ञापन
हमें ऐसे वीर जवानों का व उनके परिवारों का हमेशा ऋणी रहना चाहिए, जिनकी बदौलत आज हम आजादी से सांस ले पाते है। यह बातें प्रेस को जारी एक बयान में पूर्व रणजी क्रिकेटर संजय भाटिया ने कहीं।
उन्होंने कहा कि एक सैनिक की शहादत का मोल एक ओलंपिक मेडल से कहीं अधिक है। सरकारों को इस ओर ध्यान देना चाहिए कि किसी भी वर्ल्ड स्तर की खेल प्रतियोगिता में मेडल जीतने वालों को जहां करोड़ों रुपये दिए जाते हैं वहीं एक सैनिक की शहादत पर उसके परिवार को कुछ लाख रुपये देकर सरकारें उनका मजाक बना रही हैं।
विज्ञापन
भाटिया ने शहीदों के परिवारों को कम से कम एक करोड़ रुपये सहायता राशि देने की मांग की है। उन्होंने पाकिस्तान के साथ अब किसी भी प्रकार के संबंध चाहे वह कला, खेल या अन्य क्षेत्र के हो, बंद कर देना चाहिए।
विज्ञापन