फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Martyr Colonel Ashutosh Sharma will be cremated with state honors in Jaipur today

आज जयपुर में राजकीय सम्मान के साथ होगा शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा का अंतिम संस्कार

Tue, 05 May 2020 04:29 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 05 May 2020 04:29 AM IST
विज्ञापन
Martyr Colonel Ashutosh Sharma will be cremated with state honors in Jaipur today
बेटी के साथ कर्नल आशुतोष शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर के हंदवाड़ा में शहीद हुए कर्नल आशुतोष शर्मा का पार्थिव शरीर श्रीनगर से देर रात जयपुर पहुंचेगा। मंगलवार सुबह जयपुर में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद के तहेरे भाई ने बताया कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


मूलरूप से जिले के गांव परवाना निवासी जिला भूमि संरक्षक अधिकारी रहे शंभूदत्त शर्मा के छोटे बेटे कर्नल आशुतोष शर्मा आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान कश्मीर के हंदवाड़ा में रविवार को शहीद हो गए थे। अपने लाल के शहीद होने की जैसे ही सूचना परवाना के ग्रामीणों को मिली तो हर आंखें नम हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद कर्नल के तहेरे भाई सोनू पाठक ने बताया कि सोमवार देर रात उनका पार्थिव शरीर जयपुर पहुंचेगा। यहां मंगलवार सुबह नौ बजे आर्मी कैंट में शहीद कर्नल को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी जाएगी। सोमवार को जयपुर में दिन भर कई मंत्रियों ने उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।


सोनू पाठक के अनुसार शहीद कर्नल के अंतिम दर्शन करने के लिए परवाना के ग्रामीण और उनके परिवार के लोग बेताब हैं। वह वीडियो कॉलिंग करके अपने भाई के अंतिम दर्शन ग्रामीणों को कराएंगे। परवाना के ग्रामीणों में गम के साथ गुस्सा भी नजर आ रहा है।

डीएम रविन्द्र कुमार ने शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा के जयपुर पहुंचे तहेरे भाई सोनू पाठक से फोन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और कहा कि पूरा जिला प्रशासन परिवार के साथ है। परिवार की पूरी मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed