फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   married women ousted from in laws home for car and two lakh

कार व दो लाख के लिए विवाहिता को घर से निकाला

Sat, 26 Apr 2014 06:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 26 Apr 2014 06:21 PM IST
विज्ञापन
married women ousted from in laws home for car and two lakh

फरीदाबाद के थाना शहर बल्लभगढ़ में एक महिला ने पति व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि महिला को एक कार और दो लाख रुपयों के लिए ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आदर्श नगर सुभाष कॉलोनी निवासी सर्वेश शर्मा उर्फ सुमन ने थाना शहर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया है कि अप्रैल 2002 में उसकी शादी यूपी में अलीगढ़ के खैर निवासी योगेश रावत से हुई थी।
विज्ञापन


सुमन का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले उसे और दहेज लाने के लिए कहते थे। दहेज में दो लाख रुपये और सेंट्रो कर की डिमांड कर रहे हैं। इसको लेकर सुमन के मायके वालों ने एक पंचायत बुलाई थी, जिसमें योगेश रावत के परिवार वाले आए लेकिन आरोप है कि वहां पर सुमन के मायके वालों को धमकी दी गई कि यदि दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो उसे जान से मार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमन ने पति योगेश रावत, ससुर दुर्गा प्रसाद रावत और सास के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed