फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Married woman kidnapped, case registered

Delhi NCR News: विवाहिता का किया अपहरण, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हसनपुर।
थाना क्षेत्र में विवाहिता के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी छोटी बहन का विवाह इसी वर्ष फरवरी में हुआ था। शिकायत के अनुसार, 27 मार्च को वह अपनी बहन को ससुराल से मायके लेकर आया था। अगले दिन 28 मार्च की रात परिवार के सभी सदस्य घर पर बैठे और की शादी की वीडियो देखी। रात को सब लोग सो गए, लेकिन सुबह जब परिवार की आंख खुली तो मोनिका घर पर मौजूद नहीं थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों से जानकारी ली, तो उसके छोटे भाई ने बताया कि वह सुबह करीब 4:30 बजे दौड़ लगाने के लिए बाहर गया था। उस दौरान उसने अपने मामा के घर के पड़ोस में रहने वाले सुमित और अमित को बाइक पर बैठे देखा था।




पीडित के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि सुमित और अमित उसकी बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। साथ ही, वह घर से सोने के कुंडल, मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठियां और 15 हजार रुपये नकद भी साथ ले गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed