फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Married man misdeed girl by pretending to be unmarried In Delhi s Bhalswa Dairy area

अय्याश पति: अविवाहित बताकर युवती से संबंध बनाए, विरोध करने पर शादी रचाई...पहली पत्नी का दूसरी से यूं हुआ सामना

Sun, 07 Jan 2024 07:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 07 Jan 2024 07:09 PM IST
सार

पीड़िता ने अपनी सहेली के साथ थाने आकर शिकायत की। पुलिस ने काउंसलर बुलाकर उसकी काउंसलिंग करवाई और फिर पीड़िता के बयान पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Married man misdeed girl by pretending to be unmarried In Delhi s Bhalswa Dairy area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भलस्वा डेयरी इलाके में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने युवती से रोहिणी स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। लेकिन बाद में युवक के शादीशुदा होने का खुलासा होने पर पीड़िता से झगड़ा कर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

18 साल की पीड़िता भलस्वा डेयरी इलाके में अपनी सहेली के घर में रहती है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि एक साल से उसका इलाके में रहने वाले अजय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले साल जून माह में अजय ने उसे अपने घर बुलाया। उसके परिवार के सभी सदस्य कहीं गए थे। आरोप है कि अजय ने पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसने शादी का आश्वासन दिया। आरोप है कि उसके बाद से आरोपी ने उसके साथ कई बार संबंध बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का दबाव बनाने पर 18 नवंबर को आरोपी ने रोहिणी स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। शादी होने के बाद दोनों भलस्वा इलाके में किराए के मकान लेकर पति-पत्नी की तरह रहने लगे। पीड़िता का आरोप है कि 16 दिसंबर को अजय का छोटा भाई उनके घर आया था। अकेला पाकर उसने उसके साथ छेड़छाड़ की। 18 दिसंबर को अजय के फोन पर एक महिला ने फोन किया। बात करने पर महिला ने बताया कि वह अजय की पत्नी है और उसका एक बच्चा भी है। 

विज्ञापन

अजय के घर आने पर इस बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर अजय उसे छोड़कर चला गया। उसके बाद से उसका फोन बंद है। वह अपनी सहेली के घर आकर रहने लगी। 5 जनवरी को पीड़िता अपनी सहेली के साथ थाने आकर शिकायत की। पुलिस ने काउंसलर बुलाकर उसकी काउंसलिंग करवाई और फिर पीड़िता के बयान पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed