फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Market buzzed with crowds of customers

ग्राहकों की भीड़ से बाजार रहे गुलजार, पूजन सामग्री से लेकर घर के सजावटी सामान की जमकर बिक्री

Sat, 14 Nov 2020 07:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 14 Nov 2020 07:16 AM IST
विज्ञापन
Market buzzed with crowds of customers
लक्ष्मी नगर... - फोटो : amar ujala

धनतेरस के मौके पर शुक्रवार को बाजारों में जबरदस्त भीड़ रही। इस दौरान लोगों ने दीये, मोमबत्ती, पूजा का सामान, मिट्टी के लक्ष्मी-गणेश, शक्कर के बने हाथी घोड़े और दूसरे खिलौने, लाई-चूड़ा और फूलों की मालाओं की जमकर खरीदारी की। अमर उजाला संवाददाता ने बाजारों को जायजा लिया। पेश है रिपोर्ट -

विज्ञापन


स्थान : लाजपत नगर बाजार
समय : दोपहर 12 बजे
यहां सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। बृहस्पतिवार शाम 5 बजे से ही धनतेरस पर्व शुरू हो गया था और शुक्रवार को भी रहा। इसलिए यहां लाखों लोगों ने खरीदारी की। सबसे अधिक संख्या में महिलाएं और बच्चे बाजार में घूमते नजर आए। लोगों के चेहरे पर मास्क तो था, लेकिन चाहते हुए भी वह सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर सके। पुलिस ने लाजपत नगर बाजार की मुख्य सड़कों को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया था, ताकि सड़कों पर लोग वाहन लेकर ना जा सकें। जगह-जगह पुलिस निगरानी कर रही थी, लेकिन भीड़ अनियंत्रित दिखाई दे रही थी। स्थानीय दुकानदार संदीप खंडेलवाल ने बताया कि पहले यहां पर पटरी दुकानदारों को बैठने की अनुमति नहीं थी, लेकिन दोपहर होने तक यहां भारी तादाद में पटरी दुकानदार दुकानें लगा चुके थे। पटरियों के किनारे कपड़ों के अलावा, घर में सजावट के सामान, ज्वैलरी, मिट्टी के दीये, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, फूल और मोमबत्तियों की दुकानों की भरमार थी।
विज्ञापन


स्थान : सरोजनी नगर बाजार
समय : दोपहर 2.30 बजे
यहां भी भीड़ अनियंत्रित दिखाई दे रही थी। हालात ऐसे थे कि बाजार में प्रवेश के लिए बनाए गए द्वार पर अफरातफरी का माहौल था। पुलिस ने अंदर घुसने के लिए लाइन लगा रखी थी। एक लाइन पुरुषों की लगी थी तो दूसरी तरफ महिलाएं और बच्चे थे। बर्तन की दुकानों पर तो सुबह से ही भीड़ का माहौल बना हुआ है। लोग बर्तन खरीदने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। दुकानदारों ने बताया कि इस बार छोटे बर्तनों की खरीदारी ज्यादा हो रही है। अधिकतर लोग चम्मच के सेट खरीद रहे थे। चांदी के सिक्के ने हर साल की तरह इस साल भी बाजार में धाक जमाए रखी। धनतेरस के मौके पर सरोजिनी बाजार की एक बड़ी सर्राफा की दुकान पर लोग कतार से गहने पसंद करने के लिए बैठे हुए थे। यहां दुकानदार को बात करने की फुर्सत नहीं थी। बड़े ही फटाफट अंदाज में उन्होंने बताया कि लोग शादियों के लिए भी सोने व डायमंड के आभूषण खरीद रहे हैं। बताया कि धनतेरस पर व्यापार अच्छा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थान : लक्ष्मी नगर बाजार
समय : शाम 4 बजे
यहां का हाल भी दूसरे बाजारों जैसा ही रहा। बाजार में वाहनों का आवागमन भी हो रहा था, जिस कारण लोग घंटों तक वाहनों के साथ बाजार के अंदर फंसे रहे। दूसरी तरफ बाजार में भीड़ पूजन सामग्री, दीये और दूसरे सामान खरीदने में जुटी थी। बर्तन की दुकानों पर तो भीड़ के चलते लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। बर्तन की खरीदारी करने पहुंची कंचन ने बताया कि दुकानदारों ने फ्री होम डिलीवरी की सुविधा मुहैया कराई है। खासकर, बर्तन के दुकानदार मिक्सर, रेफ्रिजरेटर जैसे घरेलू सामानों की फ्री होम डिलीवरी कर रहे हैं।


दिवाली की पूजा के लिए पटरी पर ही तेल, घी, चावल, रोली, चंदन, कमल गट्टे, नारियल, सिंदूर, फल, फूल, शहद आदि सामानों की दुकानें लगी हुई थीं। बर्तन के साथ लोग झाड़ू की भी खरीदारी कर रहे थे। इस दौरान गेंदे के फूल से निर्मित मालाओं की बिक्री जमकर हो रही थी। फूलों के दुकानदार गिरीश ने बताया कि गेंदा 60 से 80 रुपये किलो बिका। पिछले वर्ष धनतेरस पर यह 40 रुपये किलो में बिका था। गेंदे की छोटी माला 30 रुपये और बड़ी माला 50 रुपये में मिल रही थी। गुलाब भी 200 रुपये किलो के भाव से बिक रहा था। एक अन्य दुकानदार समीर ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल गुलाब महंगा है। इस बार किसानों से ही फूल महंगा आ रहा है। दिवाली पर गुलदस्ते में सजाने के लिए कटिंग फूल भी बिक रहे थे। रजनीगंधा, ट्यूलिप व गुलाब समेत कई फूल लोग खरीद रहे थे। समीर ने बताया कि 500 से 2000 रुपये तक के गुलदस्ते लोग खरीद रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed