फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Market brightens on first day of Dhanteras in delhi, heavy business expected in next three days

धनतेरस के पहले ही दिन खूब चमका बाजार, अगले तीन दिनों में भारी व्यापार की उम्मीद

Thu, 12 Nov 2020 10:24 PM IST
संजीव कुमार झा अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 12 Nov 2020 10:24 PM IST
सार

  • दिवाली पर बाजारों में उमड़े लोग, जमकर की खरीदारी
  • अगले तीन दिनों में अच्छे व्यापार की आस
  • ज्यादा भीड़भाड़ से कोरोना के मामले बढ़ने की आशंका

विज्ञापन
Market brightens on first day of Dhanteras in delhi, heavy business expected in next three days
धनतेरस का बाजार - फोटो : amar ujala

विस्तार

धनतेरस के पहले दिन बाजारों में खूब चहलपहल रही। लोगों ने जमकर कपड़ों, मिठाइयों, सजावटी सामानों, मेवों और गाड़ियों की खरीद की। ज्योतिषियों के अनुसार इस वर्ष धनतेरस गुरुवार से शुरू होकर शुक्रवार तक चलेगा, व्यापारियों को उम्मीद है कि शुक्रवार-शनिवार को भी अच्छी खरीदारी का रूख बना रहेगा।

विज्ञापन


हालांकि, इसके बाद भी ज्यादातर व्यापारियों का कहना है कि व्यापार में सुधार तो हुआ है, लेकिन यह पिछलेे वर्षों की तुलना में कम है। इसी दौरान, बाजारों में ज्यादा लोगों की भीड़भाड़ बढ़ जाने से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने की आशंका भी बन रही है क्योंकि बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बिल्कुल नहीं हो रहा है। पुलिस की कड़ाई के बाद भी काफी संख्या में लोग बिना मास्क के बाजारों में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली की दूसरी चांदनी चौक कही जाने वाली लक्ष्मीनगर मार्केट में भी लोगों की आवाजाही खूब बनी हुई है। ग्राहक हर तरह के सामानों की खरीद कर रहे हैं। सजावटी सामानों की दुकानें एक बार फिर से जगमगा गई हैं। दुकानों पर जुटी ग्राहकों की भीड़ बता रही है कि कोरोना के भय के बाद भी लोग त्योहार मनाने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शकरपुर मार्केट में बीकानेर स्वीट्स के व्यापारी के मुताबिक मिठाइयों की खूब खरीद हो रही है। अपने करीबियों को उपहार देने के लिए लोग ड्राइ स्वीट्स की खूब मांग कर रहे हैं, जबकि अपने घरों में उपयोग के लिए रसीले रसगुल्ले, रसमलाई, सफेद रसगुल्ले सबसे ज्यादा मांग में हैं। करीबियों को उपहार देने के लिए ड्राइफ्रूट्स लोगों की पसंद में अभी भी सबसे ऊपर बने हुए हैं।

Market brightens on first day of Dhanteras in delhi, heavy business expected in next three days
धनतेरस का बाजार - फोटो : amar ujala

चीनी आइटम की भरमार
दुकानदार प्रदीप गुप्ता के मुताबिक ग्राहक सजावटी सामानों के लिए अभी भी चीनी झालरों की खरीद कर रहे हैं। बाजार में अभी भी चीनी सजावटी इलेक्ट्रॉनिक सामान पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। ज्यादातर व्यापारियों ने नया माल नहीं मंगाया है, लेकिन पुराना स्टॉक निकाला जा रहा है। स्थानीय स्तर पर बहुत थोड़ी मांग की पूर्ति ही हो पाई है। लेकिन इलेक्ट्रॉनिक आइटम की मांग ग्राहक खूब कर रहे हैं।

आज तो फूल बिकेंगे
कमला देवी (बदला हुआ नाम) भी उन करोड़ों लोगों में से एक हैं जिन्हेें ठीक-ठीक यह नहीं मालुम रहता कि आज के दिन उनको क्या मिलने वाला है। कोरोना काल में उनके एक भी फूल नहीं बिक रहे थे तो सरकार की मदद ही उनके जिंदा रहने का एक सहारा थी। इस बार नवरात्रों में लोगों में कोरोना का डर कुछ कम हुआ तो लोग बाहर भी निकले और अपने घरों पर भी पूजा-पाठ किया। उन्होंने बताया कि इस बार नवरात्रों में कुछ कामकाज हो गया था लेकिन यह पिछले सालों के मुकाबले आधे से भी कम रहा। लेकिन आज धनतेरस के दिन फूलों की बिक्री हो रही है। दुकानों, मकानों को सजाने से लेकर पूजा-पाठ के लिए भी लोग फूल खरीद रहे हैं।

कोरोना के रिकॉर्ड मामले के बाद भी लापरवाही
राजधानी दिल्ली में इस समय कोरोना के मामले रिकॉर्ड तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। प्रतिदिन 7000 से 8000 के लगभग नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना के कारण प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या 80-85 तक पहुंच गई है, लेकिन इसके बाद भी कोरोना के प्रति लोगों में लापरवाही साफ नजर आ रही है। लोग दुकानों पर बिना मास्क लगाए नजर आ रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया जा रहा है।

ताजे सीरो सर्वे के परिणाम में भी यह बात साफ सामने आ चुकी है कि दिल्ली का लगभग हर चौथा व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो चुका है, लेकिन इसके बाद भी लोग इसके प्रति सतर्क नहीं नजर आ रहे हैं। आशंका है कि दिवाली उत्सव का समय बीत जाने के बाद कोरोना के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं क्योंकि इस दौरान जो लोग भी संक्रमित हो रहे हैं, इनमें दो-चार दिन या एक हफ्ते बाद संक्रमण दिखाई पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed