फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   March from Andhra Bhavan to Jantar Mantar; several, including Neha Bora, detained.

Delhi NCR News: आंध्र भवन से जंतर-मंतर की ओर मार्च, नेहा बोरा समेत कई हिरासत में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
सीईसी के इस्तीफे और एसआईआर वापस लेने की मांग को लेकर लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन, बैरिकेडिंग पर चढ़े प्रदर्शनकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के इस्तीफे की मांग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के विरोध में रविवार को लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन हुआ। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा की अगुवाई में बड़ी संख्या में छात्रों और युवाओं ने अशोक रोड स्थित आंध्र भवन से जंतर-मंतर की ओर मार्च निकाला। इस दौरान भारतीय युवा कांग्रेस, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) समेत कई छात्र संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। पुलिस ने मार्च को आगे बढ़ने से रोकते हुए नेहा बोरा समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।
आंध्र भवन सर्कल के पास दोपहर में बड़ी संख्या में छात्र और युवा जुटे। प्रदर्शनकारी चुनाव आयोग के खिलाफ नारे लगाते हुए जंतर-मंतर की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने पहले से ही रास्ते में बैरिकेडिंग कर रखी थी। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच प्रदर्शनकारियों को आगे जाने से रोक दिया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई बार धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार कर आगे बढ़ने की कोशिश की। कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और उसके ऊपर खड़े होकर नारे लगाने लगे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें नीचे उतारने और पीछे हटाने का प्रयास किया। कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग को हिलाकर आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे। इससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। बाद में पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बसों में बैठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर जबरन रोकने और बदसलूकी करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखने के लिए जंतर-मंतर जाना चाहते थे। एसआईआर और सीईसी के खिलाफ यह लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन था। शुक्रवार को जंतर-मंतर के आसपास प्रदर्शन हुआ था, जबकि शनिवार को भी प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर की ओर बढ़ने की कोशिश की थी। पुलिस ने उस दौरान भी कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था। रविवार को प्रदर्शनकारियों ने एक बार फिर आंध्र भवन से जंतर-मंतर की ओर मार्च कर अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया।

बैरिकेडिंग बना विरोध का मंच
प्रदर्शन के दौरान युवाओं का अलग अंदाज भी नजर आया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के लगाए बैरिकेड को खींचकर सड़क की ओर कर लिया और उस पर बैठकर झूले की तरह झूलने लगे। कई युवा बैरिकेडिंग पर बैठकर नारे लगाते रहे। इनमें जेन जी के युवा भी शामिल थे। पुलिस उन्हें जंतर-मंतर की ओर जाने से रोकती रही, जबकि प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग के पास ही नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराते रहे।

लहंगा पहनकर पहुंचा युवक
प्रदर्शन में एक युवक लहंगा पहनकर भी पहुंचा। उसने इसी अंदाज में सीईसी के खिलाफ विरोध जताया। उसे देखकर आसपास मौजूद कुछ जेन जी युवाओं ने उसकी मिमिक्री की और कई लोगों ने मोबाइल फोन से वीडियो बनाए। प्रदर्शन स्थल पर इस दौरान कुछ देर के लिए माहौल हल्का-फुल्का भी नजर आया। युवाओं ने ‘वोट हमारा, फैसला हमारा’, ‘वोट की चोरी बंद करो’ और ‘लोकतंत्र बचाना है, आवाज उठाना है’ जैसे नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed