फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   many trains diverted and cancelled DUE TO NON INTERLOCKING WORK AT FARIDABAD TOWN

रेल यात्री ध्यान दें, इंटरलॉकिंग की वजह से नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, निकलने से पहले देख लें सूची

Wed, 19 Dec 2018 08:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 19 Dec 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
many trains diverted and cancelled DUE TO NON INTERLOCKING WORK AT FARIDABAD TOWN
ट्रेन की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

अगर आप 23-24 दिसंबर को दिल्ली-मथुरा के बीच रेलयात्रा की तैयारी कर रहे हैं तो घर से निकलने से पहले ट्रेनों की समय सारिणी जांच लें। इन दो दिनों में तीन स्थानीय सहित कुल 44 रेलों का संचालन बंद रहेगा। कुछ डाक रेलों का संचालन 21 दिसंबर से ही बंद कर दिया जाएगा, जबकि दस से अधिक डाक और तीव्रगति ट्रेनों के मार्ग में बदलाव होगा।

विज्ञापन


ट्रेनें रद्द किए जाने या उनके मार्ग में बदलाव की वजह हजरत निजामुद्दीन-पलवल अनुभाग चतुर्थ रेलपथ परियोजना का काम है। परियोजना का काम तुगलकाबाद से हजरत निजामुद्दीन और पलवल से बल्लभगढ़ स्टेशन तक पूर्ण हो चुका है। बल्लभगढ़-न्यूटाउन, फरीदाबाद-तुगलकाबाद अनुभाग के बीच चतुर्थ रेलपथ परियोजना का अधूरा कार्य पूर्ण किया जाना है।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के अनुसार, 23 और 24 दिसंबर के बीच नई दिल्ली से पलवल, कोसीकलां, शकूरबस्ती, आगरा जाने वाली 30 शटल रेलों का संचालन पूर्णतया बंद रहेगा। 12 डाक रेलों का संचालन भी रद्द किया गया है। फरीदाबाद-पलवल अनुभाग से होकर गुजरने वाली 10 रेलों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। ऐसे में कोसीकलां, होडल, पलवल, असावटी, बल्लभगढ़, न्यूटाउन, फरीदाबाद, हजरत निजामुद्दीन और नई दिल्ली के बीच इन दो दिन यात्रा करने वालों को परेशानी होगी, इसलिए बेहतर होगा कि इन दो दिन सवारी के दूसरे विकल्पों का इस्तेमाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर रेलवे दीपक कुमार ने बताया कि चतुर्थ रेलपथ परियोजना पूरी होने से स्थानीय ट्रेनों का संचालन और सटीक होगा, उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि सफर से पहले संबंधित रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों की जानकारी ले लें।

इन प्रमुख ट्रेनों को किया गया बहाल    
न्यू टाउन के पास चौथे रेलपथ स्थापना के कारण रद्द की गई 11058 अमृतसर-दादर एक्सप्रेस, 12622 नई दिल्ली-चेन्नई तमिलनाडु एक्सप्रेस,12618 हजरत निजामुद्दीन-एर्नाकुलम मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस को बहाल को बहाल किया है। इन ट्रेनों की बहाली से यात्रियों को राहत मिलेगी। हालांकि पुरी-हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस 18477 ट्रेन 20 और 21 दिसंबर को रद्द रहेंगी। 

इन प्रमुख ट्रेनों को किया गया रद्द
हरिद्वार-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 18478 को 22 से 24 दिसंबर तक, 18237 बिलासपुर-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 21 दिसंबर को और 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 23 दिसंबर को रद्द रहेगी। यह ट्रेनें पहले रूट में बदलाव कर चलाई जानी थीं।       


नहीं चलेंगी यह ट्रेनें
रेल अधिकारियों ने बताया कि 64076 नई दिल्ली-पलवल, 64077 पलवल-नई दिल्ली, 64078 नई दिल्ली-पलवल, 64062 पुरानी दिल्ली-पलवल, 64061 पलवल-पुरानी दिल्ली, 64570 निजामुद्दीन-कोसीकलां, 64569 कोसीकलां-निजामुद्दीन, 64012 शकूरबस्ती-पलवल, 64011 पलवल-शकूरबस्ती, 64052 गाजियाबाद-पलवल, 64014 शकूरबस्ती-पलवल, 64013 पलवल- शकूरबस्ती, 64016 शकूरबस्ती-पलवल, 64015 पलवल-शकूरबस्ती, 64017 पलवल- शकूरबस्ती, 64080 नई दिल्ली-पलवल, 64082 नई दिल्ली-पलवल, 64064 पुरानी दिल्ली- पलवल, 64168 अलीगढ़-पलवल, 64167 पलवल-अलीगढ़, 64902 गाजियाबाद-कोसीकलां, 64071 बल्लभगढ़-शकूरबस्ती, 64055 पलवल-नई दिल्ली, 64057, पलवल-गाजियाबाद, 64073 कोसीकलां-नई दिल्ली, 64019 पलवल-शकूरबस्ती, 64051 पलवल-गाजियाबाद, 64908 शकूरबस्ती-बल्लभगढ़ शटल कैंसल रहेंगी। 64493 पलवल निजामुद्दीन व 64494 निजामुद्दीन पलवल शटल फरीदाबाद तक ही चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed