{"_id":"637ed5fc6242f909d32c3f34","slug":"many-punjabi-singer-composers-on-the-radar-of-nia-in-embezzling-illegal-money-lawrence-will-be-questioned","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: एनआईए को मिली गैंगस्टर लॉरेंस की 10 दिन की रिमांड, एजेंसी कर रही आतंकी संगठनों से लिंक की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: एनआईए को मिली गैंगस्टर लॉरेंस की 10 दिन की रिमांड, एजेंसी कर रही आतंकी संगठनों से लिंक की जांच
Thu, 24 Nov 2022 10:36 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 24 Nov 2022 10:36 AM IST
सार
एनआईए के सूत्रों ने बताया कि गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई को आज पंजाब से दिल्ली लाया जा रहा है। एनआईए टीम गैंगस्टर से जल्द ही इस संबंध में पूछताछ करेगी। गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई से नई दिल्ली स्थित एनआईए मुख्यालय में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
एनआईए।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की एक कोर्ट ने गुरुवार को सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में गिरफ्तार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की 10 दिन की रिमांड राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी है। राष्ट्रीय एजेंसी दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों की आतंकी संगठनों से लिंक की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एनआईए के रडार पर कई पंजाबी गायक और संगीतकार हैं। उन पर पंजाब और विदेश में गैंगस्टर द्वारा अवैध तरीके से अर्जित पैसे को म्यूजिक इंडस्ट्री में लगाने का आरोप है। एनआईए के सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में जल्द ही गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई से पूछताछ हो सकती है।
विज्ञापन
एनआईए के सूत्रों ने बताया कि गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई को आज पंजाब से दिल्ली लाया जा रहा है। एनआईए टीम गैंगस्टर से जल्द ही इस संबंध में पूछताछ करेगी। गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई से नई दिल्ली स्थित एनआईए मुख्यालय में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि एनआईए अधिकारी पूछताछ में कई गैंगस्टर से जुड़े अन्य कनेक्शन को भी खंगालेंगे। एनआईए ने कुछ दिनों पहले ही गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के खिलाफ UAPA गैर कानूनी गतिविधियों (रोकथाम ) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।