फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Many of the train service nagativelly affected by highspeed train.

हाईस्पीड ट्रेन से कई गाड़ियां होंगी प्रभावित

Sat, 22 Nov 2014 06:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 22 Nov 2014 06:43 AM IST
विज्ञापन
Many of the train service nagativelly affected by highspeed train.

नई दिल्ली से आगरा के बीच चलने वाली हाई स्पीड ट्रेन के गुजरने के समय फरीदाबाद सेक्शन पर कई गाड़ियां प्रभावित होंगी। इससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है। माना जा रहा है कि सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो दिसंबर महीने से गाड़ी का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


रेलवे सूत्रों के मुताबिक सेमी हाई स्पीड ट्रेन को नई दिल्ली से आगरा के बीच चलाने के लिए सुबह आठ बजे का समय निर्धारित किया जा रहा है। यह ट्रेन 9.30 बजे आगरा स्टेशन पहुंचेगी। इस दौरान फरीदाबाद सेक्शन से तूफान एक्सप्रेस, गोल्डेन टेंपल एक्सप्रेस, आगरा पैसेंजर व पलवल से दिल्ली जाने वाले शटल ट्रेन गुजरती है। चूंकि 90 मिनट में हाई स्पीड को आगरा पहुंचना है। इसलिए उक्त गाड़ियों को ओल्ड, बल्लभगढ़ या न्यूटाउन में रोकना पड़ेगा।
विज्ञापन


रेलवे सूत्रों का कहना है कि हाई स्पीड ट्रेन के बीच में कोई स्टॉपेज न होने के कारण दिल्ली से निकलते ही उसे थ्रो का सिग्नल दे दिया जाएगा। मजबूरी में उसके आगे चल रही गाड़ियों को संबंधित स्टेशनों पर रोका जाएगा। ऐसे में उक्त गाड़ियों से सफर करने वालों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नवीन कुमार का कहना है कि पहले संचालन की तिथि नवंबर महीने के अंत तक निर्धारित की गई थी। संभावना है कि दिसंबर तक इसे शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रेन का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। जैसे ही ट्रेन के संचालन की तिथि घोषित होगी, उसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed