फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Many Long-range trains have been canceled due to deferment in new delhi

लंबी दूरी की कई ट्रेनें निरस्त, बीते दिनों हुए डिरेलमेंट से बिगड़ा ट्रनों का संचालन 

Thu, 14 Sep 2017 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 14 Sep 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
Many Long-range trains have been canceled due to deferment in new delhi

नई दिल्ली स्टेशन के पास सात सितंबर को रांची राजधानी के डिरेल होने के बाद से दिल्ली से लेकर बिहार तक ट्रेनों का संचालन बिगड़ गया। नई दिल्ली स्टेशन के पास सुरक्षा के लिहाज से किए जा रहे कार्य के चलते बृहस्पतिवार को गाजियाबाद-दिल्ली के बीच रेल रूट प्रभावित रहेगा।

विज्ञापन


गाजियाबाद-दिल्ली-शकूरबस्ती के बीच चलने वाली 16 ईएमयू रद्द रहेंगी और दो का रूट डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, लंबी दूरी की कई ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं। इससे रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

दिल्ली-गाजियाबाद के बीच यह ईएमयू रहेंगी कैंसल
शकूरबस्ती-गाजियाबाद ईएमयू                         64032
नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू                         64410
शकूरबस्ती-गाजियाबाद ईएमयू                         64036
पलवल-अलीगढ़-पलवल ईएमयू                     64167/64168
नई दिल्ली-गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू         64450/64449
नई दिल्ली-गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू         64427/64428
शकूरबस्ती-गाजियाबाद ईएमयू                         64403
नई दिल्ली-गाजियाबाद-नई दिल्ली  ईएमयू         64424/64425
गाजियाबाद-नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू         64431/64432
गाजियाबाद-दिल्ली ईएमयू                                64403
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू                         64441

गोमती, श्रमजीवी समेत लंबी दूरी की ट्रेनें आज और कल रहेंगी रद्द
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को नई दिल्ली-जालंधर सिटी एक्सप्रेस दोनों ओर से निरस्त रहेंगी। इसके अलावा नई दिल्ली-राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-वाराणसी-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, नई दिल्ली-देहरादून नंदा देवी एक्सप्रेस नई दिल्ली-देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस और नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस दोनों ओर से निरस्त रहेंगी।


यानी पहले से रिजर्वेशन करा चुके यात्रियों को अब दूसरा विकल्प तलाश करना होगा या यात्रा भी निरस्त करनी पड़ेगी। वहीं खुर्जा-शकूरबस्ती ईएमयू बृहस्पतिवार को गाजियाबाद स्टेशन पर ही टर्मिनेट कर दी जाएगी। गाजियाबाद-दिल्ली ईएमयू 64443 और हजरत निजामुद्दीन-गाजियाबाद ईएमयू 64419 का रूट डायवर्ट किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed