फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Many leaders of Delhi and UP were targeted by suspected terrorists

टारगेट किलिंग करना चाहते थे संदिग्ध आतंकी, निशाने पर थे दिल्ली और यूपी के कई नेता

Mon, 05 Oct 2020 05:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 05 Oct 2020 05:44 AM IST
विज्ञापन
Many leaders of Delhi and UP were targeted by suspected terrorists
गजवा-तुल-हिंद के जेहादी युवक... - फोटो : amar ujala

अयोध्या में विवादित बाबरी मस्जिद ढांचा ध्वंस मामले में सभी आरोपियों के बरी होने का फैसला आने के बाद आतंकी संगठन तिलमिलाए हुए हैं। सीबीआई की विशेष कोर्ट के फैसले के बाद आतंकी संगठन एकदम सक्रिय हो गए थे। दिल्ली से पकड़े गए अंसार गजवा-तुल-हिंद के चारों जेहादी युवकों को इसका बदला लेने के लिए दिल्ली में रहने के लिए कहा गया था। पकड़े गए युवकों के निशाने पर दिल्ली व यूपी के नेता निशाने पर थे। 

विज्ञापन


इन जेहादी युवकों को टारगेट किलिंग करनी थी। पुलिस इस बात की जांच कर ही है कि इनको पहले वारदात दिल्ली या यूपी में कहां-कहां करनी थी। दिल्ली पुलिस इनके बैंक खातों की डिटेल खंगाल रही है। इनके बैंक खातों में काफी पैसा आया है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीबीआई की विशेष अदालत के बाद गजवा-तुल-हिंद के जेहादी युवकों को दिल्ली में रहने के लिए कहा गया था। युवकों को दिल्ली में हथियार एकत्रित करने के लिए कहा गया था। जेहादी बन चुके युवकों के पास से जो हथियार मिले हैं वह दिल्ली में ही लिए गए हैं। आरोपियों ने दिल्ली में हथियारों हथियार अलग-अलग जगहों से लिए थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हथियारों के लिए इनके खातों में पैसा आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवक गारमेंट्स व्यवसायी बनकर दिल्ली आए थे। इन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने के लिए दो दिन पहल ही कपड़ों को जम्मू कश्मीर भिजवाने की बिल्टी कटवाई थी। इशफाक माजिद की मेलहोरा पुरम, शोपियन अनंतनाग जम्मू कश्मीर में कपड़ों की दुकान है। इसी दुकान में आड़ में कपड़े लेने के बहाने ये दिल्ली आए थे।

इसका छोटा भाई बुरहान कोका इसकी दुकान पर आता रहता था। स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारी ने बताया कि चारों जेहादी युवकों ने अपनी-अपनी अलग-अलग पिस्टल ले रखी थी। इनके आंका ने इनको ये भी कहा था कि पहले वह कुछ वारदात कर दिखाए, तब उन्हें सक्रिय आतंकवादी माना जाएगा। जम्मू कश्मीर में उन जेहादी युवकों को आतंकी माना जाता है जिनके पास या हो हथियार हो या फिर वह कोई वारदात कर दिखाए। 


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात एसीपी ललित मोहन नेगी व ह्दयभूषण की देखरेख में इंस्पेक्टर सुनीज राजैन व रविन्द्र जोशी की टीम ने काफी दूर पीछा कर आईटीओ से गजवा तुल हिंद के चार जेहादी युवकों अल्ताफ अहमद डार, इशफाक मजीद कोका, मुश्ताक अहमद गनी और आकिब सफी को शनिवार को गिरफ्तार किया था। आरोपी युवकों ने भागने के चक्कर में नरेन्द्र देव पार्क के पास पेड़ में ठोक दी थी। पुलिस ने चारों युवकों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर ले रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed